यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अचानक बिगड़ी Arjun Bijlani की तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट, जल्द होगी Naagin एक्टर की सर्जरी?
नागिन जैसे कई टीवी सीरियल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर इस ...और पढ़ें

HighLights
- अर्जुन बिजलानी की तबीयत हुई खराब
- मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट
- सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अर्जुन बिजलानी का नाम टॉप पर रहता है। लेकिन इस वक्त ऐसी खबर सामने आ रही है, जो उनके फैंस काफी चिंतित हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अचानक से तबीयत बिगड़ने के कारण टीवी सीरियल नागिन (Naagin) फेम एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने हेल्थ अपडेट को लेकर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे अर्जुन की सेहत खराब हुई है।
इस वजह से अर्जुन की हालत हुई खराब
अर्जुन बिजलानी छोटे पर्दे के शो को होस्ट करने और कई धारावाहिक में अपने शानदार अभिनय के दम पर फैंस को एंटरटेन करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन फिलहाल उनकी खराब सेहत को लेकर जो खबर सामने आई है, उससे हर कोई हैरान हो रहा है।

टेल्ली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन के पेट के निचले हिस्से में अचानक से काफी तेज दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इस दौरान की एक लेटेस्ट तस्वीर को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया। जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आई।

इस तस्वीर के साथ अर्जुन बिजलानी ने लिखा- जो होता है सब अच्छे के लिए होता है। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी टेंस हो गए हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कमान कर रहे हैं।
जल्द होगी अर्जुन की सर्जरी
बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी के पेट में अपेंडिसाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से जल्द ही डॉक्टर्स उनकी सर्जरी भी करने वाले हैं।
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अर्जुन की कुछ जरूरी मेडिकल जांचे हुए हैं, जिनमें इस परेशानी का पता लगा है। मालूम हो कि मिले जब हम तुम, इश्क में मरजांवा और कवच जैसे कई टीवी सीरियल्स में अर्जुन दिखाई दे चुके हैं।
