विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupamaa: अब बढे़गी TRP! अनुपमा के घर में होगी दो नए चेहरों की एंट्री, शो में आएगा न्यू ट्विस्ट

Published: Tue, 07 Jan 2025 04:00 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Jan 2025 04:02 PM (GMT+05:30)

Anupamaa TV Show अनुपमा टीवी सीरियल छोटे पर्दे के फेसम शो में से एक माना जाता है। लंबे वक्त ये ...और पढ़ें

फेमस टीवी सीरियल अनुपमा (फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस)
फेमस टीवी सीरियल अनुपमा (फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस)

HighLights

  1. टीवी का मशहूर धारावाहिक अनुपमा
  2. बीते दिनों में कम हुई अनुपमा की TRP
  3. रुपाली गांगुली के शो में होंगी दो नई एंट्री

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के फेमस शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अनुपमा (Anupamaa) का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे वक्त से रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर ये धारावाहिक ऑडियंस को एंटरटेन करता आ रहा है। भारत के हर घर के कोने तक अनुपमा अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहुंचा है। लेकिन पुरानी कास्ट के छोड़ने की वजह से बीते दिनों में इस टीवी सीरियल की टीआरपी में गिरावट आई है। 

इसको बढ़ाने के लिए अब शो के मेकर्स ने बढ़ा दांव चल दिया है। जिसके चलते अब अनुपमा में दो नए चेहरों की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं को वो कौन से कलाकार होंगे जो अनुपमा का हिस्सा बनेंगे। 

अनुपमा में आएंगे ये दो सेलेब्स

फिलहाल अनुपमा में प्रेम कोठारी (शिवम खजुरोरिया) और माही (स्पृहा चटर्जी) की सगाई का माहौल बना हुआ है। सभी लोग इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। इन सब के बीच शो में दो नए चेहरे आने वाले हैं, जो प्रेम के माता-पिता का भूमिका को अदा करेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘अपमान करोगे तो…’ Rajan Shahi ने Alisha Parveen को 'अनुपमा' से रातोंरात निकालने पर तोड़ी चुप्पी

फोटो क्रेडिट- टीवी गॉसिप/एक्स

टीवी गॉसिप की रिपोर्ट के अनुसार छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार राहील आजम अनुपमा में प्रेम के पिता और एक्ट्रेस झलक देसाई उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी। 

इससे पहले बतौर अभिनेत्री झलक और राहील कई फेमस टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

झलक देसाई टीवी शो

  • लाडो 2

  • साजन घर

  • मुंह बोली शादी

  • राधाकृष्ण

राहील आजम टीवी शो

  • तू आशिकी

  • हातिम

  • मैडम सर

  • सीआईडी

इस तरह से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि टीवी इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों की एंट्री से यकीनन तौर पर अनुपमा की टीआरपी में उछाल देखने को मिल सकता है। 

अनुपमा की टीआरपी में आई गिरावट

शो में रुपाली गांगुली के लवर गौरव खन्ना की भूमिका निभाने अभिनेता अनुज कपाड़िया ने हाल ही में अनुपमा को अलविदा कह दिया। इसके बाद से टीवी सीरियल की टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली है और जो नंबर-1 की कुर्सी को भी ये धारावाहिक गंवा चुका है। 

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस

सिर्फ अनुज ही नहीं इससे पहले भी अनुपमा के वनराज (सुधांशु पांडे), राही (अलिशा प्रवीण) और डिंपल (निधी शाह) कई फेमस किरदारों ने शो को छोड़ा है। 15 साल की लीप के बाद से शो की कास्ट में बड़ा बदलाव आया है। 

ये भी पढ़ें- 'अनुपमा' से 'राही' उर्फ Alisha Parveen को निकलवाने के आरोप पर Rupali Ganguly ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात