पैर स्लिप होने की वजह से Amitabh Bachchan के घुटने में लगी चोट, KBC 18 की शूटिंग के दौरान हुई घटना
अमिताभ बच्चन को 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई है।
-1790784010589_m.webp)
अमिताभ बच्चन के पैर में लगी चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। हाल ही में इसका 18वां सीजन टीवी पर प्रसारित हो रहा है।
इसके हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान वे फिसल गए और उनके घुटने में चोट लग गई है। बिग बी ने कहा कि आम तौर पर वे स्टेज के बीच में खड़े होकर अपना मशहूर ओपनिंग मोनोलॉग बोलते हैं, लेकिन इस बार चोट की वजह से उन्होंने बैठकर बोलने का फैसला किया।
फिसलकर गिए गए बिग बी
एक्टर फटाफट स्टेज पर आए और अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। उन्होंने बताया,'आमतौर पर मैं अपना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर करता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है। कल शूटिंग के दौरान, मैं फिसलकर गिर गया और मेरे घुटने में चोट लग गई।'
-1790784423572.webp)
एक्टर ने अपने बाएं घुटने की ओर इशारा करते हुए बताया कि चोट उसी पैर में लगी है। उनकी यह बात सुनकर दर्शक परेशान हो गए। हालांकि, अमिताभ ने तुरंत उन्हें भरोसा दिलाया कि चोट गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स को होस्ट करने के लिए वे खड़े होंगे लेकिन शुरुआती मोनोलॉग के दौरान वे बैठकर ही बात करना पसंद करेंगे क्योंकि उन्हें खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी।
पिता-पुत्र के रिश्ते पर की थी बात
अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के साथ अपने रिलेशन पर बात की। उन्होंने लिखा- पिता पुत्र दोनों रहे, एक मंच पर बैठाई। विचार अलग-अलग हो चाहें मंजिल एक ही है।
-1790784440371.webp)
अमिताभ बच्चन के आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इसके बाद, वह रिभु दासगुप्ता की डायरेक्ट की हुई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। इसमें डायना पेंटी,निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।
इसके बाद,वह नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में अश्वत्थामा का रोल दोबारा निभाएंगे। फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी होंगे। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन 'आंखें 2' से भी जुड़े हैं, हालांकि इस फ़िल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
