विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के विवादों के बीच 'बबीता जी' कश्मीर में 'खास' इंसान के साथ कर रही हैं वेकेशन एन्जॉय

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 07 Jun 2023 03:56 PM (IST)

TMKOC Munmun Dutta Photos तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी फेमस शो है। अब इस शो में बबीता जी की ...और पढ़ें

TMKOC Munmun Dutta Photos, TMKOC Munmun Dutta
TMKOC Munmun Dutta Photos, TMKOC Munmun Dutta

नई दिल्ली, जेएनएन। TMKOC Munmun Dutta Photos: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'बबीता जी' की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता इन दिनों कश्मीर में है। वह वहां हॉलीडे मना रही हैं। उन्होंने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जोकि काफी पसंद की जा रही है। वह काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रही है। उनकी फोटोज पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में किस नाम से फेमस है?

मुनमुन दत्ता भी शो में नजर आती है। उन्होंने शो में बबीता जी की भूमिका निभाई है। वह फिलहाल परिवार के साथ हॉलीडे पर है। मंगलवार को मुनमुन दत्ता में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उन्हें कश्मीर में वेकेशन मनाते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी मां के साथ कश्मीर घूमने गई हुई है। उन्हें कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

मुनमुन दत्ता किसके साथ कश्मीर घुमने गई हुई है?

तीसरी फोटो में वह अपनी मां के साथ नाश्ता एन्जॉय कर रही हैं। मुनमुन दत्ता ने ब्लू डेनिम और प्रिंटेड शर्ट पहन रखा है। एक्ट्रेस ने एक शॉल भी ले रखा है। मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाती है। उनकी इस भूमिका को फैंस ने काफी पसंद किया है। मोनिका भदोरिया ने हाल ही में खुलासा किया था कि असित कुमार मोदी के साथ सेट पर मुनमुन दत्ता की भी लगातार लड़ाईयां होती थी। हालांकि, मुनमुन दत्ता के अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो विवादों में क्यों है?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन इंडस्ट्री का पसंदीदा और लोकप्रिय शो है। इसमें कई कलाकारों की अहम भूमिका है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यह शो कई कारणों से विवादों में है। आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस में जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल, मोनिका भदोरिया और प्रिया अहूजा का नाम शामिल है, जिन्होंने शो के निर्माता और शो के हेड पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसमें मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।