विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amaal Mallik को अपने 'सरनेम' की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोले- जैसे ही पता लगता नौकरी से निकाल देते

Published: Sun, 01 Feb 2026 10:00 PM (IST)

अमाल मलिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि म्यूजिकल बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्हें 10 साल से ...और पढ़ें

अमाल मलिक को जॉब से निकाला गया (फोटो-इंस्टाग्राम)

अमाल मलिक को जॉब से निकाला गया (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमाल मलिक आज के समय के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। सिंगर पिछले साल बिग बॉस सीजन 19 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आए थे। यहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई ऐसे किस्से भी शेयर किए जिससे सवाल ये उठे कि अमाल और उनके परिवार के बीच सबकुछ नॉर्मल नहीं है।

अमाल को करना पड़ा बहुत स्ट्रगल

अब पिंकविला के साथ बातचीत में सिंगर ने इस पर और प्रकाश डाला है।बातचीत के दौरान, अमाल मलिक ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि म्यूजिकल बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने 10 साल से अधिक समय तक स्ट्रगल किया। उन्होंने कहा, “15 साल की उम्र से 25 तक जो मैंने 10 सालों में देखा, आमतौर पर लोग इसे एक अलग टाइमलाइन के तौर पर देखते हैं, लेकिन मेरे लिए वह सब बहुत अच्छा था क्योंकि वह सब संघर्ष, सारी मुश्किलें, सारी बाधाएं मेरे जीवन के शुरुआती दौर में ही आईं।”

Amaal (3)

यह भी पढ़ें- 'अब मुझे छोड़...' Amaal Malik की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने का मालती चाहर ने दिया जवाब, खोल दी सारी पोल

सड़कों पर घूमते थे सिंगर

उन्होंने आगे कहा, '15 साल की उम्र में मैं सड़कों पर घूमता रहता था, अपना काम करता था, चाहे वो असिस्टेंट का काम हो या फिर डिलीवरी का काम। ' अमाल ने बताया कि उन्हें कुछ भी प्लेट पर सजा हुआ नहीं मिला। उन्होंने एक असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया और पैसा कमाने के लिए हार्ड डिस्क लेकर इधर से उधर भी घूमे।

अमाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि लोग उनके फैमिली नेम पर बहुत अजीब तरह से व्यवहार करते थे। सिंगर ने कहा “जहां भी मुझे असिस्टेंट के तौर पर नौकरी मिलती, जैसे ही उन्हें पता चलता कि मेरा सरनेम मलिक है, वे मुझे नौकरी से निकाल देते… उनका कहना था कि मैं म्यूजिकल बैकग्राउंड से आता हूं तो कहीं मैं उनका संगीत बेच न दूं या कुछ भी। इस तरह की धारणा बनी हुई थी। इसलिए यह वास्तव में मेरे और मेरे भाई अरमान मलिक के साथ हुआ है।”

यह भी पढ़ें- अमाल मलिक की वजह से Farrhana Bhatt से रूठे सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- अपने बर्ताव पर शर्म करो