विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा Khesari Lal Yadav को डेट कर रही Bigg Boss फेम एक्ट्रेस? बोली- 'मैं उनसे बहुत प्यार करती'

Published: Sun, 20 Jul 2025 04:54 PM (IST)

भोजपुरी के जाने-माने स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। ...और पढ़ें

खेसारी संग अफेयर पर बोली एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
खेसारी संग अफेयर पर बोली एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. खेसारी लाल यादव का एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम
  2. खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर बोली एक्ट्रेस
  3. मीका सिंह से भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी आवाज के साथ-साथ अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा खेसारी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

खेसारी लाल यादव का शादीशुदा होने के बावजूद कई एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने हमेशा ही अपने अफेयर की खबरों को खारिज किया है। पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि वह बिग बॉस फेम एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

खेसारी संग आकांक्षा पुरी का अफेयर?

यह एक्ट्रेस हैं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) जो भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ भी कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इस बीच दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी शुरू हुईं। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया जो कयासों का बाजार गर्म करने के लिए काफी था। अब आकांक्षा ने खेसारी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है।

यह भी पढ़ें- Akanksha Puri के लेटेस्ट लुक ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, ब्यूटी देख हक्के-बक्के हुए फैंस

Akanksha Khesari

Photo Credit - Instagram

खास दोस्त मानती हैं आकांक्षा

आकांक्षा पुरी ने टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में कहा, "खेसारी मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं। वह मेरे दिल के करीब हैं और हमेशा रहेंगे। किसी के भी फैंस कुछ भी बोले, मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं दूसरे आर्टिस्ट का सम्मान करती हूं।" आकांक्षा का कहना है कि काम से पहले भी उनका खेसारी संग एक रिश्ता था।

आकांक्षा के दिल के करीब हैं खेसारी 

आकांक्षा ने आगे कहा, "यह रिश्ता हमेशा रहेगी और दोस्तों में मस्ती-मजाक चलता है। उनके फैंस (पवन सिंह) के फैंस क्या बोलते हैं, यह उनकी मर्जी है। मैं एक आर्टिस्ट के तौर पर खेसारी जी से बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। वह मेरे लिए बहुत खास हैं।" आकांक्षा के बयान से साफ है कि वह खेसारी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

Photo Credit - Instagram

मालूम हो कि खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं। साल 2006 में उन्होंने चंदा देवी से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम कृति और बेटे का नाम ऋषव है।

यह भी पढ़ें- होली पर टॉपलेस हुईं Akanksha Puri, सेंशुअस फोटोशूट से इंटरनेट पर मची सनसनी; तस्वीरें वायरल