विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर टॉपलेस हुईं Akanksha Puri, सेंशुअस फोटोशूट से इंटरनेट पर मची सनसनी; तस्वीरें वायरल

Published: Tue, 26 Mar 2024 08:51 AM (IST)

Akanksha Puri सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में नजर आई थीं। शो में उन्होंने काफी सुर्खियां ...और पढ़ें

आकांक्षा पुरी ने होली पर शेयर कीं हॉट तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आकांक्षा पुरी ने होली पर शेयर कीं हॉट तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आकांक्षा पुरी ने कराया टॉपलेस फोटोशूट
  2. होली पर लाल गुलाल में सनीं आकांक्षा पुरी
  3. आकांक्षा पुरी की हॉट तस्वीरों ने मचाई सनसनी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Akanksha Puri Hot Photos: लव लाइफ, स्वयंवर और बिग बॉस सीजन 17 को लेकर लाइमलाइट बटोरने वालीं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। होली के मौके पर आकांक्षा ने सेंशुअस फोटोशूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लाइमलाइट बटोरती हैं। इस बार होली पर अभिनेत्री ने हॉट फोटोशूट से खलबली मचा दी है। 

कैमरे के सामने टॉपलेस हुईं आकांक्षा पुरी

बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी ने होली के दिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दी। एक्ट्रेस ने टॉपलेस फोटोशूट कराया है। तीन तस्वीरों की सीरीज में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर कातिल अदाएं दिखाते हुए पोज दिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Puri🧚‍♀️ (@akanksha8000)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा, "गुलाल हो... तो लाल हो। आपका फेवरेट कलर क्या है?" इन तस्वीरों पर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। लोगों ने उन्हें हॉट और गॉर्जियस कहकर कमेंट किया। वहीं एक यूजर ने कहा, "आपने माता पार्वती का किरदार निभाया है। कम से कम आप आज के दिन उसकी तो मर्यादा रख लेतीं।" 

यह भी पढ़ें- Akanksha Puri Photos: आकांक्षा पुरी ने रिवीलिंग बोल्ड ड्रेस पहन बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस बोले- ब्यूटीफुल

लिप-लॉक के लिए बटोरी चर्चा

सलमान खान के फैमिली शो 'बिग बॉस सीजन 17' में लिप-लॉक करना आकांक्षा पुरी को भारी पड़ गया था। शो में अपने एलिगेंट पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वालीं आकांक्षा ने एक टास्क के दौरान जद हदीद को लिप-लॉक किया था। कई सेकंड्स तक दोनों ने किस वाला टास्क किया और फिर वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। इस किस टास्क ने आकांक्षा को शो से बाहर भी करवा दिया था। वह कुछ ही दिन रियलिटी शो में रह पाई थीं।

फिलहाल, भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद जल्द ही आकांक्षा 'श्रंगारिका' शो में नजर आएंगी। शो में वह आभा की भूमिका में दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें- Akanksha Puri के साथ अपने रिलेशन को लेकर Mika Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने'