विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉडल को अश्लील फोटो भेजना के आरोप में एजाज खान गिरफ्तार

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 01:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 04:46 PM (IST)

एजाज खान पर एक मॉडल ने अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का आरोप लगाया है जिसके बाद एजाज को मालवणी पुलिस ने देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिग बॉस से सुर्खियां बटोरने वाले एजाज खान एक बार फिल्म से चर्चा मे हैं। इस बार मॉडल ने उन पर बदसलूकी और अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मालवणी पुलिस ने देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया है।

अर्जुन कपूर के लिए उनके फैन की दीवानगी देख रह जाएंगे दंग

दरअसल मॉडल एेश्वर्या चौबे ने वर्सोवा पुलिस थाने में एजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि एक दिन एजाज उन्हें जुहू स्थित एक होटल में बुलाने की कोशिश की इस दौरान ही उन्होंने मुझे अश्लील मैसेज भेजे। एजाज रविवार को बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश होंगे।

फैन की इस हरकत पर भड़की दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'दूर रहो'

ये पहला मौका नहीं है कि एजाज पर किसी मॉडल ने इस तरह का आरोप लगाया है। इससे पहले भी एक मॉडल ने एजाज पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का मामला दर्ज कराया था। एजाज को 'बिग बॉस' में अपने को-कंटेस्टेंट अली के साथ मारपीट करने के आरोप में घर से निकाला गया था।