विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nia Sharma Pic: बैकलेस गाउन पहन निया शर्मा ने गिराई बिजलियां, फोटोज देख फैंस हुए घायल

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 21 Oct 2023 11:45 AM (IST)

Nia Sharma Latest Pic निया शर्मा छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने फैशन को लेकर भी ...और पढ़ें

निया शर्मा ने शेयर की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
निया शर्मा ने शेयर की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. निया शर्मा ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें
  2. बैकलेस गाउन में एक्ट्रेस ने बरपाया कहर
  3. फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nia Sharma Latest Photos: छोटे पर्दे की एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। निया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने कई सीरियल्स में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह फैंस के साथ अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। निया शर्मा की बोल्ड तस्वीरें देखकर फैंस के पसीने छूट गए हैं। एक्ट्रेस के इस नए हॉट अवतार ने फैंस को फिर से क्रेजी कर दिया है। लोग उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nia Sharma Video: निया शर्मा ने रिवीलिंग ड्रेस पहन मचाया कोहराम, बोल्ड वीडियो देख फैंस हुए हैरान

निया शर्मा ने बढ़ाया पारा

निया शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्ड और हॉट लुक देखने को मिल रहा है। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर के बैकलेस गाउन में कातिलाना अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका सिजलिंग लुक फैंस को घायल कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज में अपने बालों में बन बनाया हुआ है। वहीं, कुछ तस्वीरों में वह अपने बालों को लहराते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने न्यूड-लिप शेड के साथ मिनिमल मेकअप करके अपने लुक को कम्पलीट किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'अंदाजा लगाओ कौन' गेम का भंडाफोड़ हो गया। भागीदारी के लिए धन्यवाद'।

फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

निया शर्मा के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस, एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ब्यूटीफुल ब्यूटी क्वीन'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'ओएमजी, निया तुम बहुत खूबसूरत हो'। इसके साथ ही कई यूजर्स ने इमोजी शेयर करके भी एक्ट्रेस की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: Nia Sharma: किसी के पैसों के लिए मैं उससे शादी नहीं करूंगी, खुद आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हूं