विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Obsession Review: प्यार की आड़ में पनपती खौफनाक सनक, वरुण-कृति की आवाज में जुनूनी थ्रिलर निकली 'ऑब्सेशन'

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:54 PM (IST)

हॉलीवुड फिल्म निर्देशक करी बार्कर की बहुचर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ऑब्सेशन को हिंदी वर्जन में ओटीटी पर रिलीज कर दिया ...और पढ़ें

ऑब्सेशन फिल्म समीक्षा (फोटो क्रेडिट- जागरण)

ऑब्सेशन फिल्म समीक्षा (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. ओटीटी पर हिंदी में आई फिल्म ऑब्सेशन

  2. हॉलीवुड फिल्म के सूत्रधार बने वरुण और कृति

  3. इस प्लेटफॉर्म पर देखें साइकोलॉजिकल थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार और अंधी सनक के बीच के बारीक अंतर को अगर समझना है तो उसका एक मजबूत उदाहरण हॉलीवुड के 26 वर्षीय फिल्म निर्देशक करी बार्कर की फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब हिंदी वर्जन में ऑब्सेशन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है।

जिसे हिंदी भाषा में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी आवाज देकर प्रभावशाली बनाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साइकोलॉजिल थ्रिलर ऑब्सेशन फिल्म कैसी है। 

क्या है ऑब्सेशन की कहानी?

गौर किया जाए ऑब्सेशन की कहानी की तरफ तो ये जुनूनी लव स्टोरी है, जिसमें बीयर (माइकल जॉनस्टन -Michael Johnston) नाम का एक लड़का अपनी सहकर्मी और दोस्त निक्की (इंडे नवारेटे- Inde Navarrette) का प्यार पाने के लिए एक रहस्यमयी वस्तु वन विश विलो (One Wish Willow) से मन्नत मांगता है कि वह लड़की उससे बेइंतहा प्यार करने लगे। लेकिन बीयर को इस बात का अंदाजा नहीं है, उसकी यही मन्नत उसके लिए जी जंजाल बन जाएगी। 

यह भी पढ़ें- No, No, No..., Kriti Sanon का Obsession देख असली 'निक्की' को भूल जाएंगे आप, एक सीन ने पूरे इंटरनेट पर मचाई खलबली

ObsessionREVIEW

उस विश के बाद बीयर की मनोकामना पूरी हो जाती है और निक्की उससे प्यार करने लगती है। लेकिन ये प्यार स्वार्थी, हिंसक और जुनूनी होता है, जिससे बीयर की जिंदगी एक झटके में पलट जाती है और धीरे-धीरे बीयर को ये एहसास हो जाता है कि वह निक्की के प्यार की आड़ में पनपती खौफनाक सनक के धंधले में फंस गया है। 

obsession movie review (1)

निक्की से छुटकारा पाने के लिए बीयर अपने दोस्तों से मदद मांगता है, लेकिन निक्की उनको भी खतरनाक तरीके से मौत के घाट उतार देती है। आखिर में बीयर को निक्की की सनकी मोहब्बत से कैसे छुटकारा मिलता है, उसके लिए आपको 1 घंटा 49 मिनट की फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखना होगा।

वरुण-कृति ने छोड़ी छाप

29 मई 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में ऑब्सेशन को अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया था, जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आया था। वही उत्साह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हिंदी वर्जन में रिलीज होने के बाद ऑब्सेशन को लेकर देखने को मिल रहा है, जिसकी बड़ी वजह वरुण धवन और कृति सेनन की दमदार आवाज है।

obsession movie review (3)

वरुण ने ऑब्सेशन के लीड कैरेक्टर बीयर को अपनी आवाज दी है, जबकि निक्की के किरदार को कृति ने हिंदी भाषा में डब किया है। जिस तरह से इन दोनों ने अपने-अपने कैरेक्टर्स को डब किया है, वह ऑब्सेशन को हिंदी वर्जन में वास्तिवकता के आधार पर पेश करता है। मालूम हो कि ऑब्सेशन की हिंदी ओटीटी रिलीज से पहले कृति और वरुण के कई प्रोमो वीडियो भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। 

करी बार्कर का डायरेक्शन कमाल

फिल्म ऑब्सेशन का निर्देशन करी बार्कर ने किया है, जो एक यूट्यूबर हैं। 26 साल की उम्र में इस तरह की खौफनाक प्रेम कहानी को अद्भूत तरीके से सिनेमप्रेमियों के सामने पेश करने का हुनर करी ने बखूबी दिखाया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि किसी उम्र से उसके टैलेंट का आंकलन किया जाना गलत होता है। कंटेंट की नब्ज को समझते हुए उन्होंने ऑब्सेशन का वास्तिवकता की पृष्ठभूमि पर पेश करने की कोशिश की है, जो इसे रोमांचक बनाता है।

obsession movie review (2)

कहां कमजोर रहती है ऑब्सेशन?

हालांकि, कई मोड़ पर ऑब्सेशन की कहानी काफी धीमी चलती नजर आती है, जो एक सिनेप्रेमी के तौर पर आपको थोड़ा चिंतिंत कर सकती है। इसके अलावा मूवी में कई ऐसे दृश्य हैं, जिनको देखकर आप विचलित हो सकते हैं। जिसकी वजह से ऑब्सेशन बीच-बीच में थोड़ी कमजोर लग सकती है।

इतना ही नहीं फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी स्क्रीनप्ले के आधार पर प्रभाशाली महसूस नहीं होता है। अगर आप डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो ये मूवी आपको प्रभावित करेगी, अगर ऐसा नहीं तो आप यकीनन तौर पर अब ऑब्सेशन को एक प्रोपर एंटरटेनिंग पैकेज नहीं मानेंगे। 

यह भी पढ़ें- Obsession OTT Release: 4 हजार करोड़ की फिल्म की OTT पर होगी दहशत, खुलेंगे दिमाग के तार; आ गई आब्सेशन की रिलीज डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।