Move to Jagran APP

फिल्म रिव्यू: मैं और चार्ल्स (3.5 स्टार)

प्रवाल रमण की ‘मैं और चार्ल्स’ कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज का बॉयोपिक नहीं है। प्रवाल ने चार्ल्स की जिंदगी और एडवेंचर को ग्लैमराइज करने की कोशिश नहीं की है। यह फिल्म आमोद कंठ के नजरिए से है। आमोद कंठ ने ही चार्ल्स को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने में मदद की

By Monika SharmaEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2015 02:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2015 02:58 PM (IST)
फिल्म रिव्यू: मैं और चार्ल्स (3.5 स्टार)

अजय ब्रह्मात्मज
प्रमुख कलाकारः रणदीप हुड्डा, आदिल हुसैन, रिचा चड्ढा, टिस्का चोपड़ा
निर्देशकः प्रवाल रमण
स्टारः 3.5

loksabha election banner

प्रवाल रमण की ‘मैं और चार्ल्स’ कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज का बॉयोपिक नहीं है। प्रवाल ने चार्ल्स की जिंदगी और एडवेंचर को ग्लैमराइज करने की कोशिश नहीं की है। यह फिल्म आमोद कंठ के नजरिए से है। आमोद कंठ ने ही चार्ल्स को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने में मदद की थी। ‘मैं और चार्ल्स' में चार्ल्स शोभराज के संपर्क और जीवन में आए व्यक्तियों के माध्यम से लेखक-निर्देशक ने चार्ल्स के व्यक्तित्व और अपराध के तरीकों को खेलने और बताने का प्रयास किया है।

शुरुआत में इस फिल्म की घटनाएं और उनके संयोजन में बिखराव का एहसास होता है, जो कुछ समय के बाद लीक पर आ जाता है। पुलिस अधिकारी आमोद कंड की जिज्ञासा में दर्शकों की रुचि बढ़ जाती है। पता चलता है कि अपने संपर्क में आए व्यक्तियों का मोहाविष्ट कर लेने वाला चार्ल्स पढ़ा-लिखा और जानकार अपराधी है। कहा जाता है कि अगर उसने अपना दिमाग अपराध के बजाए किसी नेक काम में लगाया होता तो वह समाज के लिए उपयोगी साबित होता।

चार्ल्स की शीर्षक भूमिका रणदीप हुड्डा ने निभाई है। हम अभी तक उन्हें जिन फिल्मों और भूमिकाओं में देखते रहे हैं, इस फिल्म में वे उनसे अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लुक और स्टाइल पर बहुत मेहनत की है। फेशियल एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी में भी उनके परिश्रम की झलक मिलती है। रणदीप ने चार्ल्स के रहस्यात्मक व्यक्तित्व के तरह खुद को छिपा कर पेश किया है। दरअसल, चार्ल्स के जीवन का रोमांच आकर्षित करता है। रणदीप हुड्डा ने अपने अभिनय से उस आकर्षण को बढ़ाया है। फ्रेंच उच्चारण में संवाद बोलने और लड़कियों का रिझाने से लेकर मर्दों को प्रभावित करने तक में रणदीप की करिश्माेई मौजूदगी उल्लेखनीय है।

इस फिल्म में आदिल हुसैन का अभिनय प्रशंसनीय है। उन्होंने पुलिस अधिकारी की दृढ़ता और अपराधी तक पहुंचने के लिए जरूरी निश्चयात्मकता का अच्छा परिचय दिया है। आमोद करिश्माई चार्ल्स की तह में बैठे अपराधी तक पहुंचने की जिद में दूसरों से भिन्न रुख अपनाता है। वह चार्ल्स के सहयोगियों से उसके बारे में सब कुछ उगलवाना चाहता है। आदिल ने इस किरदार के लिए आवश्यक संयम बरता है। रिचा चड्ढा ने चार्ल्स के मोहपाश में बंधी लड़की के किरदार को बखूबी निभाया है। रिचा आने वाले हर किरदार को नए रंग और ढंग में पेश करती हैं।

प्रवाल रमण ने सीमित संसाधनों में एक बेहतरीन फिल्म पेश की है। विख्यात या कुख्यात व्यक्तित्वों को पर्दे पर उतारने का एक नया अंदाज और नजरिया भी दिया है।

अवधिः 123 मिनट

abrahmatmaj@mbi.jagran.com

किसी भी फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.