Spider-Man: Brand New Day: रिलीज से पहले भारत में एंट्री मारेगा 'स्पाइडर-मैन', मेकर्स ने खेला बड़ा दांव?
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।
-1781173964883_m.webp)
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर आई बड़ी खबर
इंडिया में इस दिन रिलीज होगी सुपरहीरो फिल्म
मेकर्स 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर खेला दांव
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपर हीरोज की लोकप्रियता भारतीय सिनेप्रेमियों में काफी देखने को मिलती है। कैप्टर अमेरिका हो या फिर आयरन मैन इंडियन फैंस को ये हॉलीवुड फिल्मों के ये कैरेक्टर काफी पसंद आते हैं। इस लिस्ट में स्पाइडर मैन का भी नाम शामिल होता। अभिनेता टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को लेकर भी भारत में काफी क्रेज नजर आ रहा है।
इस बीच 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के मेकर्स की तरफ से सुपर हीरो मूवी की इंडिया रिलीज को लेकर बड़ा दांव खेला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
इंडिया में कब रिलीज होगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
दरअसल 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के निर्माता के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का निर्माण सोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अब सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने ये कन्फर्म किया है कि टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day Trailer: दुनिया बचाने लौट आया स्पाइडर-मैन, Tom Holland की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट

जो फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 31 जुलाई से एक दिन पहले है। अमेरिका और अन्य विदेशों शहरों के थिएटर्स में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को 31 जुलाई रिलीज किया जाएगा। इस आधार पर भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के मेकर्स ने कई बड़ी और अनोखी सौगात पेश करने का फैसला लिया है।

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया स्टूडियो की ओर से इस बात की जानकारी भी मुहैया कराई गई है कि प्रीमियम लार्ज फर्मेट (PLF) स्क्रीनिंग के लिए एडवांस बुकिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। दर्शक फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले IMAX, 4DX, MX4D और दूसरे प्रीमियम स्क्रीन जैसे फॉर्मेट के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
अमेरिका के फैंस के लिए स्पेशल प्लान
सिर्फ इंडियन ऑडियंस ही नहीं बल्कि अमेरिका के सिनेप्रेमियों के लिए भी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के मेकर्स एक स्पेशल प्लान तैयार किया है। जिसके आधार पर अमेरिका में अमेजन प्राइम मेंबर्स इस सुपर हीरो फिल्म को एक खास अर्ली-एक्सेस स्क्रीनिंग प्रोग्राम के जरिए देश भर के चुनिंदा थिएटरों में 29 जुलाई को इस बहुप्रतीक्षित मूवी को रिलीज से पहले ही देख सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।