विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्कर विनिंग फिल्ममेकर Sebastian Lelio का हुआ निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:46 AM (IST)

विदेशी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर सेबेस्टियन लेलियो का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है।

निर्देशक सेबेस्टियन लेलियो का निधन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

निर्देशक सेबेस्टियन लेलियो का निधन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. नहीं रहे विदेशी फिल्ममेकर सेबेस्टियन लेलियो

  2. इस फिल्म के लिए मिला था ऑस्कर अवॉर्ड

  3. 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा जगत से इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। स्पैनिश भाषा के मशहूर निर्देशक सेबेस्टियन लेलियो (Sebastian Lelio) का निधन हो गया है, जिसकी वजह से ग्लोबल सिनेमा को एक बड़ा झटका लगा है। लेलियो की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। 

सेबेस्टियन लेलियो ने 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। मालूम हो कि सेबेस्टियन लेलियो विदेशी भाषा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर में से एक थे, जिनको ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

52 साल की उम्र में सेबेस्टियन लेलियो

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में द्वारा मिली जानकारी के आधार पर बीते 6 नवंबर को सेबेस्टियन लेलियो का निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में चिली के सैंटियागो स्थिति अपने निजी आवाज आखिरी सांस ली। परिवार के सदस्य और अन्य करीबी लोगों द्वारा सेबेस्टियन की मौत की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से एक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Patrick Stewart के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, ह्यू जैकमैन, रुसो ब्रदर्स और मार्वल स्टूडियो ने दी श्रद्धांजलि

Sebastian Lelio

बात की जाए सेबेस्टियन लेलियो की फिल्मी करियर के बारे में तो 90वें अकादमी पुरस्कार के दौरान उनको फिल्म ए फैंटास्टिक वुमन (A Fantastic Woman - 2017) के ऑस्कर अवॉर्ड का सम्मान मिला था। लेलियो की इस चर्चित मूवी ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलाला बतौर निर्देशक सेबेस्टियन लेलियो ने डिसऑबेडिएंस, ग्लोरिया बेल और द वंडर जैसी फिल्मों के जरिए सिनेप्रेमियों का दिल जीता था। 

Sebastian Lelio (1)

फिल्ममेकिंग के शानदार हुनर के दम पर सेबेस्टियन लेलियो ने ग्लोबल सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई और इस वजह से इस दिग्गज को हमेशा याद भी रखा जाएगा। 

सेबेस्टियन लेलियो के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित

सिनेमा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपने देश चिली का नाम रोशन करने वाले सेबेस्टियन लेलियो के निधन को मद्देनजर रखते हुए वहां की सरकार ने ये फैसला लिया है कि इस दिग्गज फिल्ममेकर की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक रखा जाएगा। फिल्मी दुनिया में सेबेस्टियन लेलियो के योगदान को मद्देनजर रखते हुए उनके लिए ये एक बड़ी श्रद्धांजलि है। साथ ही इस महान निर्देशक की कमी सिनेमा को हमेशा खलेगी। 

यह भी पढ़ें- 'हीट' फेम मशहूर निर्देशक Michael Mann के साथ हुआ हादसा, टारगेट प्रैक्टिस के दौरान पैर में लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।