'हीट' फेम मशहूर निर्देशक Michael Mann के साथ हुआ हादसा, टारगेट प्रैक्टिस के दौरान पैर में लगी गोली
हॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक माइकल मान लॉस एंजिल्स में टारगेट प्रैक्टिस के दौरान गलती से अपने पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

83 वर्षीय माइकल मान के साथ हुआ हादसा
HighLights
माइकल मान के पैर में गोली लगी
लॉस एंजिल्स में गन रेंज में हुआ हादसा
इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक और 'हीट' (Heat) और फैरारी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर माइकल मान (Michael Mann) से बड़ी चूक हो गई।
83 साल के माइकल मान लॉस एंजिलिस की एक गन रेंज में टारगेट प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी गलती से गोली उनके पैर में लग गई। उन्हें एम्बुलेंस से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल से मान को मिल गई छुट्टी
रविवार को 'पीपल' (People) पत्रिका को दिए गए एक बयान में उनके प्रतिनिधि ने इस हादसे को एक मामूली चोट कहकर संबोधित किया। प्रवक्ता ने कहा,'उनका इलाज किया गया है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।'
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई। माइकल मान गन रेंज में मौजूद थे और वह अपनी बंदूक को होल्स्टर में रखने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक फायरिंग हो गई और गोली उनके पैर में लग गई।
AWARD-WINNING movie director and producer Michael Mann has been rushed to hospital after accidentally shooting himself The 83-year-old best known for his 1995 film Heat, was at a gun range in Los Angeles when the incident occurred ₿: bc1q8grl3y7utzevu56uq0us0rpgv6r69me762g20g https://t.co/sKoBNIBfuG
— Centennial Man (@CentennialMan) November 1, 2026
इन फिल्मों का किया है निर्देशन
मान को 'थीफ'(Thief), 'मैनहंटर'(Manhunter), 'कोलेटरल', 'द इनसाइडर' और 'हीट' जैसी कई पॉपुलर फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके निर्देशन में बनी सबसे हालिया फिल्म 2023 का बायोग्राफिकल ड्रामा 'फेरारी'(Ferrari)है, जिसमें एडम ड्राइवर और पेनेलोप क्रूज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म निर्माता फिलहाल 'हीट 2' पर काम कर रहे हैं, जो उनकी 1995 की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हीट' का अगला भाग है। मूल फिल्म में अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी कहानी लॉस एंजिल्स पुलिस के एक जासूस (अल पचीनो) और एक प्रोफेशनल चोर (रॉबर्ट डी नीरो) के बीच की कड़ी टक्कर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।