विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक साथ पांच औरतों को फोन किया और...', 82 साल के Michael Douglas को कैथरीन जेटा जोनस से मिली थी वॉर्निंग

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:28 AM (IST)

माइकल डगलस हाल ही में एक शो पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई राज खोले। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया ...और पढ़ें

24 साल बाद माइकल डगलस ने खोला राज/फोटो- इंस्टाग्राम

24 साल बाद माइकल डगलस ने खोला राज/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. माइकल डगलस ने कैथरीन जेटा-जोन्स संग प्रेम कहानी बताई

  2. कैथरीन को डेट करते हुए पांच महिलाओं से ब्रेकअप किया

  3. 'वन हेलुवा राइड' किताब के प्रमोशन पर की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माइकल डगलस ने हाल ही में एक्ट्रेस कैथरीन जेटा जोनस को डेट कर रहे थे, तब उन्हें एक साथ पांच महिलाओं को छोड़ना पड़ा था। कैथरीन और माइकल की शादी साल 2000 में हुई थी। हाल ही में अपनी बुक को प्रमोट करने के लिए माइकल डगलस टीवी शो 'द ग्राहम नॉर्टन शो' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कैथरीन जेटा जोनस के साथ अपनी शादी और लव स्टोरी पर खुलकर बात की।

कैथरीन ने आदतें सुधारने की दी थी वॉर्निग

माइकल डगलस ने लाइव शो पर अपनी किताब 'वन हेलुवा राइड' के बारे में भी बताया। इस दौरान जब अभिनेता से ये पूछा गया कि क्या जब वो ये लिख रहे थे, तो अपने पुराने रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में लिखते हुए क्या वह हैरान हुए? जिसके जवाब में डगलस ने कहा, "मैं थोड़ा हैरान जरूर था, क्योंकि अपने को-स्टार संग काम करना बहुत ही आसान था। कभी-कभार जब दो लोग साथ काम करते हैं तो बात आगे बढ़ जाती है।"

82 साल के अभिनेता के कैथरीन जेटा जोनस को डेटिंग के दौरान का किस्सा भी याद किया। उन्होंने कहा, "जब मैं कैथरीन को डेट कर रहा था, तो उन्होंने सीधा मुझे वॉर्निंग देकर कहा कि अगर मैं हम ये कर रहे हैं, तो तुम्हें अपनी पुरानी सभी आदतें सुधारनी होगी। मैं डिवोर्स था और कई लोगों से मिल रहा था। कैथरीन को डेट करते हुए मुझे पांच लड़कियों को फोन करना पड़ा और उनसे ब्रेकअप किया।

Screenshot 2026-10-31 082523

'मैं अपनी लेगेसी के बारे में सोच रहा था'

जब माइकल डगलस से ये पूछा गया कि उन्होंने किताब लिखने का निर्णय कैसे लिया, तो अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है ये समय-समय क बात है। मेरे पिता किर्क डगलस ने कुल 9 किताबें लिखी थी, जिसमें ऑटोबायोग्राफी भी थी। तो मैंने अपनी लेगेसी के बारे में सोचना शुरू किया। वापस उस जोन में जाना बहुत ही अच्छी फीलिंग है। मैं लगभग सब भूल चुका था।"

Screenshot 2026-10-31 082359

उन्होंने कहा, "मैंने जो फिल्में की हैं, उनके बारे में कई कहानियां थीं, लेकिन फिर मेरे अंदर का प्रोड्यूसर जाग गया और मैंने सोचा, 'चलो सीधे विवादित और मसालेदार बातों पर चलते हैं।" आज रात के 'ग्राहम नॉर्टन शो' में माइकल डगलस के साथ ग्लेन क्लोज, कीरन कल्किन, नाओमी एकी भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Patrick Stewart के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, ह्यू जैकमैन, रुसो ब्रदर्स और मार्वल स्टूडियो ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें- Avengers: Doomsday की रिलीज से पहले Patrick Stewart का हुआ निधन, अल्जाइमर से जूझ रहे थे 86 साल के स्टार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।