विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंगर Nicki Minaj को ड्रग्स मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, एयरपोर्ट से सामने आया था ये हैरतगंज वीडियो

Published: Sun, 26 May 2024 09:00 AM (IST)

ओनिका तान्या मिराज पेटी जो कि निकी मिनाज के नाम से जानी जाती हैं उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन ...और पढ़ें

रैपर निकी मिनाज. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
रैपर निकी मिनाज. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टार्स के ड्रग्स का सेवन करने की बातें बहुत आम हैं। इससे जुड़ा कोई मामला सामने आने पर कार्रवाई भी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ रैपर और सॉन्ग राइटर निजी मिनाज (Nicki Minaj) के साथ। उन्हें एम्सटर्डम में ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

निकी मिनाज पर ड्रग्स कैरी करने का आरोप

निकी मिनाज 'पिंक फ्राइडे' और 'बिलबोर्ड' को लेकर लाइमलाइट में आई थीं। वह अपने गानों के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी निकी मिनाज काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर निकी मिनाज सुर्खियों में हैं, लेकिन इसकी वजह उनके गाने नहीं, बल्कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होना रहा है। उन्होंने एरपोर्ट से वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि ऑफिसर्स उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

निकी ने शेयर किया था ये वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि निकी के सामान की चेकिंग की बात चल रही है। पुलिस अधिकारी उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते हैं। पुलिस उन्हें बार-बार गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, लेकिन वह कहती हैं कि जब तक उनका वकील नहीं आएगा, तब तक नहीं जाएंगी। हालांकि, अब रैपर को छोड़ दिया गया है।

निकी मिनाज के बैग में पाया गया मारिजुआना

निकी मिनाज 'पिंक फ्राइडे 2 वर्ल्ड टूर' के लिए एम्सटर्डम से इंग्लैंड जा रही थीं। यहां उनका कॉन्सर्ट था। एयरपोर्ट पर ही उन्हें ड्रग्स कैरी करने के आरोप में पुलिस स्टेशन ले जाया गया। दावा किया गया है कि निकी के बैग में मारिजुआना पाया गया था। इस केस में उन्हें अरेस्ट किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। निकी ने पुलिस अधिकारियों को फाइन पे किया, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने कितना फाइन पे किया, इसकी जानकारी नहीं आ सकी है।

यह भी पढ़ें: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' स्टार Millie Bobby Brown ने मंगेतर Jake Bongiovi के साथ की गुपचुप शादी!