विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

44 साल पहले आई वो खौफनाक फिल्म...एक-एक सीन देखकर कांप जाएगी रूह; मूवी में हुआ था असली 'कंकालों' का इस्तेमाल

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:45 PM (IST)

1982 की एक हॉरर फिल्म को शापित माना जाता है। मेकर्स ने इसके लिए असली मानव कंकालों का इस्तेमाल किया था।

भूतों से बात करने लगती है बेटी

भूतों से बात करने लगती है बेटी

HighLights

  1. असली मानव कंकाल का किया था प्रयोग

  2. फिल्म के कलाकारों की हुई थी रहस्यमय मौत

  3. एक्टर को सालों बाद पता चली कंकालों की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में हॉरर फिल्मों का एक अलग ही क्रेज है। एक खास तरह की ऑडियंस को ऐसी फिल्में जरूर पसंद आती हैं जिसमें एक अलग सुपरनेचुरल फ्लेवर जुड़ा हो।

आज हम आपको एक ऐसी ही शापित फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें मेकर्स ने डर को स्क्रीन पर दिखाने के लिए असली कंकाल का इस्तेमाल किया था। हम बात कर रहे हैं फिल्म पॉल्टरजिस्ट (Poltergeist) की। इसे शापित इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि बहुत कम उम्र में इसके कलाकारों की रहस्यमी मौत हो गई।

साल 1982 में स्टीवन स्पीलबर्ग ने माइकल ग्रेस और मार्क विक्टर के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी थी। इस फिल्म का निर्देशन टोबे हूपर ने किया था।

घर की सबसे छोटी बच्ची के साथ होती है घटना

फिल्म में कैलिफोर्निया के एक परिवार की कहानी दिखाई गई है जिनके घर में अचानक कुछ अजीब और पैरानॉर्मल हरकतें होने लग जाती हैं। एक रात, परिवार की सबसे छोटी बेटी, कैरोल ऐन (Carol Anne), टेलीविजन सेट से आने वाली अजीब सी आवाजों की तरफ आकर्षित होती है।

Baby (1)

वह आत्माओं से बाते करने लगती है जोकि काफी हिंसक हो जाती हैं। जानकारी के बाद उन्हें पता चलता है कि वह जिस घर में रह रहे हैं उसे एक कब्रिस्तान पर बनाया गया है। वहीं पैसे बचाने के लिए इसमें मेकर्स ने इसमें असली मानव कंकाल का इस्तेमाल किया था।

असली मानव कंकाल का किया था इस्तेमाल

दरअसल इस फिल्म में एक सीन था जिसमें जोबेथ विलियम्स को मानव कंकाल से भरे एक पूल में कूदना था। विलियम्स को यह नहीं पता था कि सीन में इस्तेमाल किए गए कंकाल असली थे। उन्हें कई सालों बाद एक स्पेशल इफेक्ट्स क्रू मेंबर से यह बात पता चली, जिसे जानकर वह बेहद हैरान रह गई थीं।

अपने समय में इस फिल्म को इतना डरावना माना गया था कि अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (AFI) ने इसे इतिहास की सबसे रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्मों की सूची में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें- Avengers Endgame: Encore ने तोड़ा 'अवतार' का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, री-रिलीज में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- बर्थडे से एक दिन पहले एक्ट्रेस Mary Louise Weller का निधन, 'एनिमल हाउस' से रातोंरात बन गई थीं स्टार