वो गाना जिसके प्रमोशन के लिए हुई हर हद पार, सिंगर ने जूतों में डाला था 'इंसानी' खून; हुआ था जमकर बवाल
यूट्यूब पर 641 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुके 6 साल पहले रिलीज हुए सुपरहिट गाने को प्रमोट करने के ...और पढ़ें

गाने के प्रमोशन के लिए जूतों में डाला था इंसानी खून/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
गाने के लिए जब सिंगर ने अपनाई थी अजीबो-गरीब रणनीति
जूतों को लॉन्च करते हुए डाला था उसमें इंसानी खून
6 साल पहले आए गाने को मिले 641 मिलियन व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कभी-कभी सेलिब्रिटीज अपने गाने को हिट करवाने के चक्कर में वो हद पार कर देते हैं, जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होता। साल 2021 में भी अपने एक गाने को प्रमोट करने के चक्कर में एक मशहूर सिंगर ने जूतों में इंसानी खून डालकर बेचा था, जिसे लेकर दुनियाभर में खूब बवाल मचा था। कौन सा है वह गाना, जिसने खड़ी कर दी थी बड़ी कंट्रोवर्सी और बिके थे खून वाले केवल 666 शूज, नीचे पढ़ें पूरी कहानी।
6 साल पहले गाने पर मचा था खूब बवाल
इंग्लिश गाने सुनने के शौकीन लोगों ने कभी न कभी हॉलीवुड (Hollywood Songs) का फेमस सॉन्ग 'मोंटेरो-कॉल मी वेन यू वॉन्ट..कॉल मी वेन यू नीड' ( MONTERO-Call Me By Your Name) जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है अमेरिकी रैपर लिल नैस एक्स (Lil Nas X) के इस सुपरहिट गाने ने दुनियाभर में एक बड़ी कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी थी।
दरअसल, लिल के गाने के विजुअल्स कुछ ऐसे थे, जहां वो एक पोल के जरिए नर्क में उतरता है और शैतान को लैप डांस देता है और उसे मारकर उसके सिंहासन पर बैठ जाता है। गाना हॉलीवुड के हिसाब से सही था, लेकिन असली बवाल तब शुरु हुआ, जब इस गाने के साथ लिल नैस एक्स ने सैटन शूज लॉन्च किए, जिनके अंदर इंसानी खून था।

शूज के सोल में डाला गया था असली खून
2021 में आए मोंटेरो गाने को बड़े स्केल पर प्रमोट करने के लिए लिन ने न्यूयॉर्क के MSCHF आर्ट कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नाइकी एयर 97 लॉन्च किया। ये एक मोडिफाई शूज थे, जिसके एयर बबल सोल में लाल स्याही के साथ-साथ कुछ इंसानी खून भी शामिल किया गया। लिल के इन शूज के सिर्फ 666 पेयर ही लॉन्च हुए थे, जिनका प्राइज 1,018 डॉलर(96 हजार रुपए) था।
Video Credit- Sony Pictures
मिसचिफ के अनुसार, इस शूज के सोल में असली ह्यूमन ब्लड था। शूज पर पेनटाग्राम, इनवर्टेड क्रॉस और बाइबिल के कुछ वर्ड्स भी लिखे हुए थे। लिल नैस के इस प्रमोशन के बाद पूरी दुनियाभर में गाने को लेकर खूब बवाल मचा था, लेकिन हॉलीवुड गाने को फायदा भी बहुत मिला था। साल 2021 में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 641 मिलियन यानी कि 64 करोड़ 10 लाख 78 हजार व्यूज मिले थे।
