Jumanji Open World Trailer: लौट रहा है रहस्यमी जंगल का रोमांच, जुमांजी 5 का एडवेंचर से भरपूर ट्रेलर रिलीज
हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन स्टारर फैंटेसी एडवेंचर फिल्म फ्रेंचाइजी जुमांजी के पांचवे पार्ट का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है।

जुमांजी 5 का ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जुमांजी 5 का एक ट्रेलर आया सामने
ड्वेन जॉनसन की आने वाली फिल्म
इस दिन रिलीज होगी जुमांजी ओपन वर्ल्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ड्वेन जॉनसन और उनकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म जुमांजी को हर कोई पसंद करता है। लंबे समय से जुमांजी के आखिरी पार्ट जुमांजी ओपन वर्ल्ड का नाम चर्चा में बना हुआ है।
इस बीच मेकर्स की तरफ से जुमांजी 5 का एक और नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें रहस्यमी जंगल के अंदर एक बार से धांसू एडवेंचर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि द रॉक की आगामी फिल्म का ये ट्रेलर कैसा है।
जुमांजी ओपन वर्ल्ड का नया ट्रेलर आया सामने
गौर किया नया ट्रेलर की तरफ तो निर्देशक जेक कास्डन की कल्पना से बनी इस दुनिया की एक दिलचस्प झलक पेश करता है, जहां असली दुनिया और गेम की दुनिया के बीच एक अनोखा मेल देखने को मिलता है। जब गेम के किरदार असली दुनिया में पहुंचने लगते हैं, तो दोनों दुनियाओं के बीच की सीमाएं धुंधली होने लगती हैं। इससे एक रोमांचक नए सफर की जमीन तैयार होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों दुनियाओं का यह अप्रत्याशित टकराव कहानी को किस मोड़ पर ले जाता है।
यह भी पढ़ें- आखिरी सफर पर निकलेगी 'जुमांजी' की मंडली, Dwayne Johnson ने शेयर किया फैंटेसी-एडवेंचर का नया पोस्टर

जेक कास्डन के निर्देशन में बनी जुमांजी: ओपन वर्ल्ड में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक, करेन गिलन और निक जोनस प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म उस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाती है, जिसकी शुरुआत 1995 में रॉबिन विलियम्स अभिनीत क्लासिक फिल्म से हुई थी।
Our world. New rules. One final game. Watch the new trailer for #Jumanji: Open World - exclusively in theatres this Christmas. https://t.co/fI0UAAlgqE
— Jumanji Movie (@jumanjimovie) October 28, 2026
इसके बाद जथुरा: स्पेस एडवेंचर (2005), फिर जुमांजी: वेलकम टू द जंगल (2017) और जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल (2019) के साथ इस फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश किया गया। दोनों ही फिल्में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और उन्होंने जुमांजी को दुनिया की सबसे पसंदीदा एडवेंचर फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया।
कब रिलीज होगी जुमांजी ओपन वर्ल्ड
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ को 25 दिसंबर 2026 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज करेगी।
