विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hugh Jackman Deborra-Lee Divorce: शादी के 27 साल बाद अलग हुए ह्यू जैकमैन-डेबोरा-ली, पहली नजर में हुआ था प्यार

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 16 Sep 2023 05:29 PM (IST)

Hugh Jackman and Deborra lee Furness Divorce ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल कहे जाने वाले ह्यू जैकमैन और डेबोरा ली ...और पढ़ें

Hugh Jackman 27 साल बाद पत्नी से हो रहे अलग। Photo-Instagram
Hugh Jackman 27 साल बाद पत्नी से हो रहे अलग। Photo-Instagram

HighLights

  1. ह्यू जैकमैन और डेबोरा-ली फर्नेस शादी के 27 साल बाद हो रहे अलग
  2. पहली नजर में डेबोरा पर दिल हार बैठे थे ह्यू जैकमैन
  3. ह्यू जैकमैन और डेबोरा ली फर्नेस के दो बच्चे हैं

 नई दिल्ली, जेएनएन। Hugh Jackman and Deborra lee Furness Divorce: ह्यू जैकमैन और डेबोरा ली फर्नेस ग्लैमर की दुनिया में बेस्ट कपल कहे जाते थे। दोनों की शादी को 27 साल हो गया था और वे साथ में कपल गोल्स देते थे। हालांकि, अब ह्यू और डेबोरा ने हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया है। जी हां, दोनों ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की है।

27 साल बाद अलग हुए ह्यू और डेबोरा

ह्यू जैकमैन (Hugh Jackman) और डेबोरा ली फर्नेस (Deborra lee Furness) शादी के 27 साल बाद अलग हो रहे हैं। उन्होंने एक जॉइन्ट स्टेटमेंट के जरिए इसका एलान किया है। एक्स कपल ने कहा, "हमने एक साथ पति-पत्नी के रूप में तीन दशक साथ में बिताया। ये पल बहुत मजेदार थे। हमारी जर्नी अब बदल रही है। हमने खुद को विकसित करने के लिए अलग होने का फैसला किया है।"

यह भी पढ़ें- Ali Campbell: 'मैं लता-आशा के गाने सुनने का आदी था...', इंडिया टूर से पहले हॉलीवुड सिंगर ने दिया ये बयान

View this post on Instagram

A post shared by Hugh Jackman (@thehughjackman)

स्टेटमेंट में आगे लिखा गया है, "हमारी फैमिली हमेशा पहली प्रायोरिटी रही है और हमेशा रहेगी। हम अपनी जिंदगी के अगले चैप्टर को कृतज्ञता, प्यार और दयालुता के साथ शुरू करते हैं। हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की आपकी समझ की हम सराहना करते हैं।"

ह्यू जैकमैन और डेबोरा-ली की लव स्टोरी

ऑस्ट्रेलियन एक्टर ह्यू जैकमैन और डेबोरा के बीच 13 साल का एज गैप है। दोनों की पहली मुलाकात साल 1995 में ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो कोरेली (Correlli) के सेट पर हुई थी। दिलचस्प बात ये थी कि ह्यू को अपने से 13 साल बड़ी डेबोरा से पहली नजर में ही इश्क हो गया था। एक इंटरव्यू में ह्यू ने यहां तक कहा था कि फर्स्ट मीटिंग के दो हफ्ते बाद ही उन्हें एहसास हो गया था कि दोनों जिंदगी भर साथ रहेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Hugh Jackman (@thehughjackman)

कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं डेबोरा

ह्यू ने कहा कि उन्होंने पहले तो डेबोरा को अपनी फीलिंग्स के बारे में कुछ नहीं कहा, फिर एक डिनर डेट पर उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। 11 अप्रैल 1996 को दोनों ने मेलबर्न में शादी कर ली थी। शादी के बाद डेबोरा कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। खैर, ह्यू और डेबोरा ने 2000 में बेटे ऑस्कर और 2005 में बेटी एवा को एडॉप्ट किया था। 

यह भी पढ़ें- Aquaman 2 Trailer: एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम का ट्रेलर रिलीज, जल्द सिनेमाघरों में दिखेगी एम्बर-जेसन की जोड़ी