विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harry Potter Cast: हैरी पॉटर-रॉन से वोल्डेमोर तक, कहां है हॉगवर्ट्स की टोली? अब बदल गया है पूरा लुक

Published: Sun, 08 Jun 2025 02:30 PM (IST)

Harry Potter Cast हैरी पॉटर अब तक की सबसे हिट फ्रेंचाइजी में से एक रही है। इस फिल्म की तरह ...और पढ़ें

हैरी पॉटर की स्टार कास्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स
हैरी पॉटर की स्टार कास्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी की अब तक आईं 7 फिल्में
  2. जेके रॉलिंग की किताब पर आधारित है फ्रेंचाइजी
  3. चार डायरेक्टर ने मिलकर बनाया था 7 पार्ट की फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Harry Potter Stars Today: बहुत कम ऐसी हॉलीवुड फिल्में हैं जिनका तगड़ा फैन बेस भारत में भी है। हैरी पॉटर उनमें से एक है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक जितनी भी फिल्में आई हैं, सभी भारत में हिट हुई हैं। फिल्म की कहानी, शानदार सेट, सिनेमैटोग्राफी और वुजअल एफेक्ट के अलावा हैरी पॉटर की स्टार कास्ट भी कमाल की है।

हैरी पॉटर के सभी सितारे अपने कैरेक्टर की वजह से दर्शकों के बीच छा गए। जेके रॉलिंग के नोवेल पर आधारित हैरी पॉटर में चाहे हॉगवर्ट्स हो या फिर रॉन, फिल्म के सभी कलाकार अपने किरदार की वजह से दर्शकों के बीच अमर हो गए। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2001 में आई थी और इसका आखिरी पार्ट 2011 में आया था। इन 14 सालों में हैरी पॉटर की स्टार कास्ट अब कहां है और कैसी दिखती है, चलिए आपको बताते हैं।

हैरी पॉटर - डेनियल रेडक्लिफ

डैनियल रैडक्लिफ सिर्फ 11 साल के थे जब उन्होंने हैरी पॉटर को ज्वॉइन किया था और इसका चेहरा बन गए। एक दशक तक सीरीज का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने स्विस आर्मी मैन, द वूमन इन ब्लैक और वियर्ड द अल यांकोविच जैसी फिल्मों में काम किया।

हरमाइनी ग्रेंजर - एमा वॉटसन

हैरी पॉटर की इंटेलिजेंट गर्ल हरमाइनी ग्रेंजर बनीं एमा वॉटसन (Emma Watson) ने कम उम्र में ही सिनेमा में नाम कमा लिया था। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के अलावा उन्होंने ब्यूटी एंड द बीस्ट और लिटिल वूमेन जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया।

रॉन वीसली - ​रूपर्ट ग्रिंट

हैरी पॉटर के नादान रॉन बने रूपर्ट ग्रिंट (​Rupert Grint) बाकी सितारों की तुलना में लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं। हैरी पॉटर से फेम मिलने के बाद अभिनेता ने थोड़ा ब्रेक लिया था और फिर सर्वेंट और सिक नोट टीवी शोज से वापसी की थी।

ड्रैको माल्फी - टॉम फेल्टन

हॉगवर्ट्स में सबसे शैतान बच्चे बने डैकॅो माल्फी उर्फ टॉम फेल्टन की भी हैरी पॉटर से किस्मत चमकी। इस शो के बाद उन्होंने द फ्लैश जैसी फिल्में कीं और म्यूजिक में भी हाथ आजमाया।

Photo Credit - X

लॉर्ड वोल्डमोर - राल्फ फिएन्नेस

हैरी पॉटर के विलेन लॉर्ड वोल्डमोर के चेहरे के पीछे जो कलाकार थे, वो राल्फ फिएन्नेस (Ralph Fiennes) थे। उन्होंने अपनी भूमिका को बड़ी दमदार तरीके से निभाया था। वह द ग्रैंड बुद्धापेस्ट होटल, स्काईफॉल और द मेन्यू में नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Harry Potter सीरीज की स्टार कास्ट का एलान, फैंस ने 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा को बताया इस किरादर के लिए परफेक्ट

Photo Credit - X

सीरियस ब्लैक - गैरी ओल्डमैन

हैरी पॉटर में सीरियस ब्लैक का किरदार निभाने वाले गैरी ओल्डमैन (Gary Oldman) हॉलीवुड का नामी चेहरा हैं। उन्होंने डार्केस्ट हार और मान्क एंड स्लो होर्सेस में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ऑस्कर भी अपने नाम किया है।

रेमस ल्यूपिन - डेविड थेवलिस

डेविड थेवलिस ने सीरीज के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक रेमस ल्यूपिन का किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने फार्गो, वंडर वूमन और द सैंडमैन में भी काम किया। वह हीरो के साथ-साथ पर्दे के खलनायक भी बन चुके हैं।

नहीं रहे हैरी पॉटर के ये सितारे

हैरी पॉटर के कई सितारे हैं जिन्होंने फ्रेंचाइजी में अहम भूमिका निभाई। मगर आज वह इस दुनिया में नहीं हैं। 

  • एलन रिकमैन - स्नैप
  • रिचर्ड हैरिस और माइकल गैंबोन - डंबलडोर
  • हेलेन मैकक्रॉरी - नारसीसा 
  • रॉबी कोलट्रैन - हैग्रिड
  • जॉन हर्ट - ओलीवेंडर
  • रिचर्ड ग्रिफिथ्स - अंकल वर्नन
  • मैगी स्मिथ - प्रोफेसर मिनर्वा मैक्गोनागल

14 साल बाद हैरी पॉटर की नई सीरीज शुरू हो रही है जिसमें नई स्टार कास्ट दिखाई देगी। हाल ही में, HBO ने एक पोस्ट के जरिए हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के नए पार्ट का एलान किया था। उम्मीद है कि नई फिल्म की कहानी हैरी, रॉन और हरमाइनी के बच्चों के साथ आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- Harry Potter Series: 'ये तो Emma Watson की तरह...', 11 साल की अरबेला स्टैंटन का ऑडिशन वीडियो वायरल