विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bonnie Wright Baby Boy: मां बनीं 'हैरी पॉटर' फेम एक्ट्रेस बोनी राइट, बेबी ब्वॉय की फोटो शेयर कर बताया क्यूट नाम

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 29 Sep 2023 09:18 AM (IST)

Bonnie Wright Baby Boy हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस बोनी राइट ने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंड एंड्रीयू लोकोको के साथ शादी रचाई ...और पढ़ें

Bonnie Wright ने न्यू बॉर्न बेबी की फोटो की शेयर। Photo Credit- Instagram
Bonnie Wright ने न्यू बॉर्न बेबी की फोटो की शेयर। Photo Credit- Instagram

HighLights

  1. हैरी पॉटर की जिनी विज्ली बनीं मां
  2. शादी के एक साल बाद बोनी राइट ने किया बच्चे का स्वागत
  3. बोनी राइट ने रखा बच्चे का ये नाम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bonnie Wright Baby Boy Photo: हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बोनी राइट (Bonnie Wright) को फिल्म 'हैरी पॉटर' से पॉपुलैरिटी मिली है। मूवी में एक्ट्रेस ने जिनी विज्ली का किरदार निभाया था। बोनी राइट के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। हाल ही में, बोनी ने अपने बेबी की फोटो शेयर की है।  

हैरी पॉटर फेम बोनी राइट और उनके पति एंड्रीयू लोकोको (Andrew Lococo) पहली बार माता-पिता बने हैं। उन्होंने पिछले साल शादी की थी। अब उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। बोनी ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दिखाते हुए उसका क्यूट नाम भी रिवील किया है। 

यह भी पढ़ें- जो जोनस की Ex गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट में कियाए पर रह रही हैं सोफी टर्नर, हाथ में पहने थी शादी की अंगूठी

बोनी राइट ने दिखाया बेबी ब्वॉय का चेहरा

32 साल की बोनी राइट ने 19 सितंबर 2023 को एक बेटे को जन्म दिया। अब एक्ट्रेस ने अपने मां बनने की घोषणा करते हुए बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में उनका नन्हा राजकुमार बिस्तर पर गहरी नींद में सोता दिखाई दे रहा है। टोपी और धारीदार कपड़े में बोनी राइट का बेटा बहुत प्यारा लग रहा है।

बोनी ने बेटे का रखा ये नाम

इस तस्वीर के साथ बोनी राइट ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है। उन्होंने अपने बेबी का नाम लियो ओसीन राइट लोकोको (Elio Ocean Wright Lococo) रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए बोनी ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर मां बनने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने लिखा, "इलियो ओसीन राइट लोकोको को हाय कहिए, जिसका जन्म 19 सितंबर मंगलवार को हुआ है। हम हेल्दी और हैप्पी हैं। मैं और एंड्रीयू अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं। मैं अपनी बर्थ टीम के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने हर समय हमारा हाथ थामे रखा और जर्नी को बहुत खूबसूरत बनाया।"

View this post on Instagram

A post shared by BONNIE WRIGHT (@thisisbwright)

बोनी राइट ने अपने आस-पास मौजूद लोग, जिन्होंने उनकी प्रेग्नेंसी में उनका साथ दिया उन्हें धन्यवाद किया। साथ ही अपने पति एंड्रीयू को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया। बोनी राइट ने कहा, "एंड्रीयू को धन्यवाद। वह हर समय मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। एलियो के पास बहुत प्यार करने वाले पापा हैं।"

यह भी पढ़ें- The Creator: सत्यजीत रे की इस फिल्म से प्रेरणा लेकर बनायी 'द क्रिएटर', निर्देशक का खुलासा