विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर Nikolaj Coster Waldau ने कीव मेट्रो में ली शरण, रूसी हमले के खतरे के बीच गुजारी खौफनाक रात

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:10 PM (IST)

Game Of Thrones में जेमी लैनिस्टर का किरदार निभाने के लिए मशहूर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो ने रूसी हवाई हमले के खतरे के दौरान कीव के एक मेट्रो स्टेशन में शरण ली।

'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो कीवी पहुंचे

'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो कीवी पहुंचे

HighLights

  1. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो कीवी पहुंचे

  2. डेनिश एक्टर ने मेट्रो स्टेशन पर ली शरण

  3. सोशल मीडिया पर बताया एक्सपीरियंस 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेमी लैनिस्टर यूक्रेन में हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game Of Thrones) में सुनहरे बालों वाले एंटीहीरो का किरदार निभाने के लिए मशहूर डेनिश एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो ने इस हफ्ते रूसी हवाई हमले के खतरे के दौरान कीव के एक मेट्रो स्टेशन में यूक्रेन के निवासियों के साथ शरण ली।

पिछले हफ्ते कीव की उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

निकोलाज कोस्टर-वाल्डो ने किया कीव का दौरा

डेनिश एक्टर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के लिए गुडविल एंबेसडर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस एक्सपीरियंस के बारे में जानकारी शेयर की। वे युद्ध के बीच यूक्रेन के हालात के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के तहत कीव गए थे।

Nicolaj (2)

अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'कीव मेट्रो में एक रात बिताई। यह काफी मुश्किल रात थी। मुझे तो बस एक रात ऐसा करने का मौका मिला और मैं अपना अनुभव बता सकता हूं, लेकिन हजारों यूक्रेनियनों के लिए गोलाबारी के दौरान सुरक्षित रहने के लिए ऐसा करना एक मजबूरी है। हमें आम नागरिकों की मदद करते रहना चाहिए और उन नियमों का पालन करना चाहिए जिन पर हम सभी सहमत हैं'।

मेट्रो स्टेशन पर ली शरण

एक्टर की यूक्रेन की राजधानी की यात्रा की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वे मेट्रो स्टेशन के अंदर एक खाट पर आराम करते दिख रहे हैं। उन्होंने नीले रंग की UNDP हुडी, खाकी कार्गो पैंट और काले स्नीकर्स पहने हुए थे। अन्य तस्वीरों में वे स्टेशन के अंदर उन यात्रियों के साथ दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने वहां शरण ली हुई है; वे उनसे बातचीत कर रहे हैं और उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

इसके बाद एक्टर ने कीव में जारी 'एयर रेड अलर्ट' (हवाई हमले की चेतावनी) का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। ये अलर्ट 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक, लगातार तीन दिनों तक 'रेड लेवल' (खतरे के उच्चतम स्तर) पर बने रहे।

Nicolaj (3)

अभिनेता ने अपनी इस यात्रा के बारे में स्थानीय मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया कि वे लोगों को जागरूक करना चाहते थे और यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यूक्रेन पर अपना ध्यान बनाए रखे। उन्होंने कहा कि वे वहां इसलिए गए थे ताकि 'लोग यह न भूलें कि एक ऐसा देश भी है जिसे मदद की जरूरत है'।

निकोलाज कोस्टर-वाल्डो का करियर

अपनी होम कंट्री डेनमार्क से करियर की शुरुआत करने के बाद, निकोलाज कोस्टर-वाल्डौ 2001 में हॉलीवुड चले गए, जहां उन्होंने 'ब्लैक हॉक डाउन' और 'किंगडम ऑफ हेवन' जैसी फिल्मों में काम किया। 2011 में, उन्हें HBO के फैंटेसी ड्रामा 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में जेमी लैनिस्टर का अहम किरदार मिला, जो 2019 तक आठ सीजन तक चला।

अभिनय के अलावा, वह 2016 से UNDP के गुडविल एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए हैं, जहां वे जलवायु कार्रवाई और लैंगिक समानता से जुड़ी पहलों को सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'एक साथ पांच औरतों को फोन किया और...', 82 साल के Michael Douglas को कैथरीन जेटा जोनस से मिली थी वॉर्निंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।