Cannes 2026: कान्स में Demi Moore का 'डरावना' ट्रांसफॉर्मेशन! 63 साल की एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल
कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेमी मूर के बदले हुए लुक ने सबका ध्यान खींचा, जहां उनकी दुबली बॉडी को लेकर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिकी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर डेमी मूर (Demi Moore) ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस आउटफिट्स से सबका ध्यान खींचा। हालांकि, हाल ही में कॉन्स में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति के दौरान अपनी बॉडी को लेकर वो फिर से चर्चा में आ गईं। लोगों का कहना है कि डेमा अपने नॉर्मल अवतार से काफी ज्यादा अलग लग रही थीं।
रेड कार्पेट पर डेमी का जलवा
वहीं कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस काफी ज्यादा दुबली हो गई हैं। साल 2026 की शुरुआत में मिलान फैशन वीक और एक्टर अवॉर्ड्स में जब एक्ट्रेस नजर आई थीं तो फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी। हाल ही में उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर जैक्वेमस का एक शानदार आउटफिट पहना था। जहां उनके सिल्वर आउटफिट ने प्रशंसकों को प्रभावित किया, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी दुबली बॉडी और टोन्ड बाहों पर लोगों की नजरें टिक गईं।
-1778845264389.jpg)
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म के लिए हीरोइनों ने ली मोटी रकम, 300 करोड़ चार्ज की फीस; दुनियाभर में वाहवाही
फैंस को हुई एक्ट्रेस की चिंता
मूर की मस्कुलर बाहों को फैंस ने तुरंत नोटिस किया। डेमी मूर कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह और फिल्म 'ला वीनस इलेक्ट्रीक' (द इलेक्ट्रिक किस) की स्क्रीनिंग के लिए सिल्वर रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। कुछ लोगों ने उनकी फिजीक को दुबला और टोन्ड बताया तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने तुरंत कहा कि वह बहुत दुबली लग रही हैं। 62 साल की उम्र वाली डेमी को दुनिया की सबसे सुंदर महिला का टैग मिला हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस को इस हाल में देखकर फैंस को उनके स्वास्थ की टेंशन हो गई।
View this post on Instagram
लोगों ने किए ढेर सारे कमेंट
इस तस्वीर ने बॉडी इमेज, उम्र और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बड़ी बहस छेड़ दी है। फैंस इस पर कई सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कान्स फिल्म फेस्टिवल? या ओजेम्पिक का विज्ञापन? दूसरे ने लिखा- ओजेम्पिक के गलत इस्तेमाल का एक और उदाहरण। एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, "वह हमेशा से खूबसूरत रही हैं, लेकिन कृपया अपना ख्याल रखें; आप बहुत ज्यादा पतली हो रही हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।"
एक चौथे व्यक्ति ने टिप्पणी की, "मुझे डेमी बहुत पसंद है। लेकिन मुझे भी उनकी सेहत की चिंता है। वह बहुत ज्यादा पतली लग रही हैं। उम्मीद है कि वह ओज़ेम्पिक के चक्कर में नहीं पड़ रही हैं।" डेमी मूर ने भले ही इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल जारी है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अटकलें लगा रहे हैं कि वह जीएलपी-1 दवाओं का सेवन या दुरुपयोग कर रही हैं।
