सिंडी क्रॉफर्ड के 27 वर्षीय बेटे Presley Walker Gerber का निधन, लॉस एंजेलिस के रिहैब सेंटर में ली अंतिम सांस
अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री सिंडी क्रॉफर्ड के 27 वर्षीय बेटे प्रेस्ली गेर्बर का लॉस एंजेलिस के एक रिहैब सेंटर में निधन हो गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री सिंडी क्रॉफर्ड (Cindy Crawford) के 27 वर्षीय बेटे प्रेस्ली गेर्बर (Presely Gerber) का रविवार, 20 सितंबर को लॉस एंजेलिस के एक रिहैब सेंटर में निधन हो गया। वे अभिनेत्री और मॉडल काइया गेर्बर के बड़े भाई थे, जिन्होंने हाल ही में रयान मर्फी की फिल्म 'द शार्ड्स' में अभिनय किया था।
सिंडी क्रॉफर्ड के बेटे प्रेस्ली गेर्बर का निधन
प्रेस्ली का निधन कैसे हुआ इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। परिवार के एक प्रतिनिधि ने बताया,'परिवार इस बेहद कठिन और दुखद समय में निजता बनाए रखने का अनुरोध करता है।
View this post on Instagram
कौन थे प्रेस्ली?
प्रेस्ली अमेरिकी मॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गेर्बर के बेटे थे। उन्होंने अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और 15 साल की उम्र में आईएमजी मॉडल्स के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया।
उन्होंने 2016 में मोशिनो शो में अपना रनवे डेब्यू किया और उसके बाद डोल्से एंड गैबाना और कैल्विन क्लेन सहित कई प्रमुख फैशन ब्रांडों के साथ काम किया। प्रेस्ली साल 2018 में पेप्सी के विज्ञापन 'दिस इज द पेप्सी' में अपनी मां के साथ भी दिखाई दिए थे।
View this post on Instagram
शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
साल 2019 में, प्रेस्ली को गिरफ्तार किया गया और उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया। बाद में उन्हें तीन साल की प्रोबेशन की सजा सुनाई गई। उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने और दो दिन सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया गया।
2020 में, उन्होंने अपने चेहरे पर 'MISUNDERSTOOD' शब्द का टैटू बनवाने के बाद भी सुर्खियां बटोरीं, हालांकि बाद में टैटू को कथित तौर पर हटवा दिया गया था। प्रेस्ले लंबे समय से मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन का शिकार थे।
सिंडी क्रॉफर्ड और रैंडे गेर्बर ने 1998 में शादी की थी। अगले ही साल प्रेस्ली का जन्म हुआ। बाद में 2001 में कपल की बेटी, मॉडल और अभिनेत्री काइया गेर्बर का जन्म हुआ।
यह भी पढ़ें- हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वेनी के विज्ञापन पर बवाल, महिला खिलाड़ियों ने जताई आपत्ति; मेहनत और संघर्ष के अपमान का दावा
यह भी पढ़ें- Avengers: Endgame Encore ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, क्या बॉक्स ऑफिस पर हिला पाएगी 'हनुमान अंश' का सिंहासन?
