5000 करोड़ की कमाई करने वाली Brad Pitt की फिल्म का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने कर दिया कन्फर्म
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ब्रैड पिट की फिल्मों को लेकर भारत में भी जबरदस्त क्रेज नजर आता है। अब खबर ...और पढ़ें
-1770887878678_m.webp)
इस मूवी के सीक्वल में नजर आएंगे ब्रैड पिट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें ब्रैड पिट (Brad Pitt) का नाम भी शामिल रहता है। अपने एक्टिंग करियर में बुलेट ट्रेन, मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ और वॉर मशीन जैसी कई सफल फिल्में देने वाले ब्रैड पिट की अगली मूवी को लेकर इस वक्त अहम खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि हॉलीवुड सुपरस्टार की जिस फिल्म ने दुनियाभर में 5 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया, अब उसका दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है-
ब्रैड पिट की इस मूवी का बनेगा सीक्वल
हॉलीवुड फिल्मों को लेकर इंडियन ऑडियंस में भी जबरदस्त क्रेज नजर आता है और अगर वह फिल्म ब्रैड पिट की हो तो ये उत्सुकता दोगुनी हो जाती है। अभिनेता की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और वह कमर्शियल तौर पर ऑल टाइम ब्लॉबस्टर साबित हुई। फिल्म का नाम एफ1 (F1) है।
-1770888369064.jpg)
यह भी पढ़ें- Hollywood की कई फिल्मों की जान हैं ये सुपरबाइक्स, Kawasaki से लेकर Harley तक चला चुके हैं कई सितारे
जी हां स्पोर्ट्स ड्रामा एफ 1 का अब सीक्वल आएगा, इसकी पुष्टि फिल्म के प्रोड्यूसर ब्रुकहाइमर ने की है। दरअसल ब्रुक ने हाल ही में बीबीसी को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने ब्रैड पिट स्टारर एफ 2 पर चर्चा की है और बताया है- फिलहाल हम पार्ट 2 के तौर पर इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि, निर्माता ने इस बात क जानकारी नहीं दी है कि इसकी कहानी पार्ट से आगे बढ़ेगी या फिर स्टोरी का प्लॉट दूसरा होगा।

लेकिन अगर आप ब्रैड पिट के फैन हैं तो ये आपके लिए एक गुड न्यूज है। आने वाले समय में वह एक बार फिर से रेसिंग ट्रैक पर स्पोर्ट्स कार के जरिए रफ्तार से बात करते हुए नजर आएंगे।
एफ 1 का धमाकेदार कलेक्शन
2025 में आई ब्रैड पिट स्टारर एफ 1 ने कमर्शियल तौर पर ग्लोबली गजब की परफॉर्मेंस दी थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी दी गई है कि वर्ल्डवाइड एफ 1 फिल्म 5 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही थी।
