Elon Musk से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक, सिनेमा में छाई 'बिलिनेयर बायोपिक', दुनिया के अरबपतियों पर बनी ये फिल्में
सिनेमा जगत में दुनियाभर के विदेशी अरबपतियों की फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

इन अरबपतियों पर बनी फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
दुनिया के अरबपतियों की बायोपिक चर्चा में
एआई के मालिक पर भी आ रही है फिल्म
एलन मस्क की डॉक्युमेंट्री हुई रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर के बड़े-बड़े अरबपतियों की निजी जिंदगी की कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं होती है। संघर्ष से लेकर सफलता के मुकाम तक पहुंचने का सफर सिनेमा के आईने से काफी खूबसूरत नजर आता है।
आज इस लेख में हम आपको एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग जैसे विश्व के उन बिलिनेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जीवन पर बायोपिक फिल्में बन चुकी हैं या फिर भविष्य में रिलीज होने वाली हैं।
द सोशल रेकनिंग (The Social Reckoning)- 2026
सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) के सह-संस्थापक, चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर मार्क जुगरबर्ग को जाना जाता है। इनका नाम दुनिया के 10 सबसे अमीर टेक बिजनेसमैन में से एक है। इतना ही नहीं फेसबुक के संस्थापक के तौर पर भी जुगरबर्ग की पहचान है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द सोशल रेकनिंग में जुगरबर्ग की कहानी को दर्शाया गया है, जिसका डायरेक्शन आरोन सोर्किन ने किया है। इस मूवी में हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी स्ट्रॉन्ग ने मार्क जुगरबर्ग की भूमिका निभाई है।
द रिचेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड (The Richest Woman in the World)- 2025
फ्रेंच-बेल्जियन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म द रिचेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड में फ्रांस की मशहूर कॉस्मेटिक्स कंपनी L'Oréal (लोरियल) की उत्तराधिकारी लिलियन बेटेनकोर्ट की कहानी को दर्शाया गया है। साथ ही कानूनी विवाद के जीवन संघर्ष को भी इसमें शामिल किया गया है। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी और ये अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें- बर्थडे से एक दिन पहले एक्ट्रेस Mary Louise Weller का निधन, 'एनिमल हाउस' से रातोंरात बन गई थीं स्टार
-1792489214899.webp)
स्वाइप्ड (Swiped)- 2025
साल 2025 में रिलीज होने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा हॉलीवुड फिल्म स्वाइप्ड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जिसमें ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर की सह-संस्थापक और बाद में बंबल की स्थापना करने वाली व्हिटनी वोल्फ हर्ड की कहानी को दिखाया गया है। मूवी में हॉलीवुड अभिनेत्री लिली जेम्स ने वोल्फ का किरदार निभाया है।
-1792489230925.webp)
मस्कः डॉक्यूमेंट्री- 2026
इस सूची में अगला नाम दुनियाभर के सबसे अमीर बिजनेसमैन और सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क का आता है। टेस्ला और स्पेश एक्स जैसे कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए मशहूर मस्क के जीवन पर बनने वाली डॉक्युमेंट्री फिल्म का प्रीमियर बीते महीने 8 सितंबर को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद इसे 9 अक्टूबर को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
-1792489255506.webp)
आर्टिफिशियल (Artificial)-2026
दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन और ओपनएआई (Open AI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन के जीवन पर आधारित फिल्म आर्टिफिशियल का नाम लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मूवी में स्पाइडर-मैन फेम हॉलीवुड सुपरस्टार एंड्रयू गारफील्ड सैम का किरदार निभा रहे हैं और ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
-1792489393821.webp)
