Angelina Jolie और Brad Pitt की बेटी ने हटाया पिता का सरनेम, 18 साल की होते ही उठाया बड़ा कदम
एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट की बेटी विवियेने के सरनेम चेंज करने की अर्जी को कोर्ट ने मंजूरी दे ...और पढ़ें

एंजेलिना- ब्रैड की बेटी ने हटाया पिता का सरनेम/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
विवियेने ने 18 साल की उम्र में सरनेम 'पिट' हटाया
अदालत ने विवियेने की सरनेम बदलने की अर्जी मंजूर की
भाई-बहनों ने भी पहले ही पिता का सरनेम हटाया था
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिता ब्रैड पिट और मां एंजेलिना जोली के बीच चल रही लीगल बैटल के बीच अब उनकी बेटी विवियेने मार्शलीन ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने सरनेम के आगे से पिता का लास्टनेम'पिट' हटा दिया है। पिट सरनेम हटवाने के लिए विवियेने ने कोर्ट में अर्जी डाली थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी है। क्यों विवियेने ने हटवाया सरनेम और क्या है ये पूरा मामला पढ़ें डिटेल्स।
भाई-बहनों के नक्शे कदम पर एंजलिना- ब्रैड की बेटी
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी विवियेने से पहले उनके सिबलिंग्स जहरा मार्ले जोली और मैडॉक्स चिवन जोली की भी लीगल नेम बदलने की अपील सितंबर में मंजूर हुई थी। पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के एक जज ने सोमवार को सुनवाई के बाद विवियेने मार्शलीन को पिट से जोली सरनेम बदलने की मंजूरी दे दी है। एंजेलिना की बेटी विवियेने ने 18 साल की होते ही 12 जुलाई को कोर्ट में नाम बदलने की अर्जी डाल दी थी।
उन्हें पिता ब्रैड पिट का सरनेम हटाने की मंजूरी भले ही अभी मिली हो, लेकिन साल 2024 से विवियेने अपने नाम के पीछे जोली सरनेम का इस्तेमाल कर रही हैं। उनके सरनेम चेंज करने के बारे में लोगों को तब पहली बार पता चला था, जब साल 2024 में ब्रोडवे प्रोडक्शन के तहत बने 'द आउटसाइडर्स' के ऑफिशियल प्लेबिल में सिर्फ उनका नाम शामिल किया गया था।

इससे पहले साल 2024 में शिलॉन जोली ब्रैड पिट की वह संतान थीं, जिन्होंने सबसे पहले अपने सरनेम से पिता का नाम हटाया था।
2024 में फाइनल हुआ था ब्रैड पिट और एंजेलिना का तलाक
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की पहली मुलाकात मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त ब्रैड पिट फ्रेंड्स एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन कपल का 2005 में मार्च में तलाक हो गया था। उसी साल अप्रेल में एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट को एक्ट्रेस के बेटे के साथ केन्या में देखा गया।

एक दशक तक दोनों साथ में रहे और 2014 में शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने छह बच्चों को एडॉप्ट किया। हालांकि, शादी के दो साल बाद ही उनके रिश्ते में दरार पड़ गई,जिसके बाद बच्चों की कस्टडी को लेकर कोर्ट में उनकी लंबी लड़ाई चली। साल 2024 में दिसंबर में एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का डिवोर्स ग्रांटेड हुआ। उनकी बेटी विवियेने अपनी मां के साथ ही रहती हैं और पिता से पूरी तरह से दूरियां बना चुकी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।