विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ ने कर दिया एेलान, पांच साल तक बेटी सुहाना नहीं करेंगी फिल्म में काम

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 09:12 AM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान ने बेटी सुहाना के करियर को लेकर कह दी है बड़ी बात।

शाहरुख़ ने कर दिया एेलान, पांच साल तक बेटी सुहाना नहीं करेंगी फिल्म में काम
शाहरुख़ ने कर दिया एेलान, पांच साल तक बेटी सुहाना नहीं करेंगी फिल्म में काम

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने अपनी बेटी सुहाना के बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर आ रही खबरों को खारिज़ कर दिया है। किंग खान ने यह एेलान कर दिया है कि सुहाना अगले पांच सालों तक फिल्मों में नहीं आएंगे। मतलब वो बॉलीवुड में इतनी जल्दी डेब्यू नहीं करने वाली हैं।

ईद के मौके पर शाहरुख़ ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बेटी सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू के सवाल पर यह साफ कर दिया कि वो फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और बॉलीवुड में अभी कदम नहीं रखेंगे। खैर, शाहरुख़ ने बातों-बातों में यह जरूर कहा कि सुहाना पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। शाहरुख ने कहा, ''किसी के पब्लिकली बाहर जाने का मतलब ये नहीं है कि वो एक्टर बनना चाहता है। ये फिल्म स्टार्स नहीं हैं बल्कि फिल्मस्टार्स के बच्चे हैं। जब मेरे साथ आते हैं तो मैं खुद फोटो के लिए उनके साथ पोज़ देता हूं। जब मीडिया सामने होता है तो हम फिल्मस्टार्स यह सब हैंडल कर लेते हैं, चूंकि आप हमारे दोस्त हैं। बच्चों ये सब नहीं कर पाते हैं। उन्हें कई बार अच्छा भी नहीं लगता है। मेरे बच्चों की पढ़ाई भी अभी पूरी नहीं हुई है।''

यह भी पढ़ें: ईद में बेटे अबराम को खिलौने देते हैं शाहरुख़

शाहरुख़ ने बताया कि, ''मेरे घर में मिनिमम एजुकेशन ग्रेजुएशन होना जरूरी है। सुहाना अभी 11वीं में हैं और उन्हें ग्रेजुएट होने में पूरे पांच साल हैं। आर्यन को लगभग चार साल हैं। तो अभी बहुत समय है।'' तो शाहरुख़ ने इस बार ईद पर यह साफ कर दिया कि सुहाना को लेकर उनकी बॉलीवुड में एंट्री की बातें हो रही थीं वो गलत है।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले सुहाना उनकी मां गौरी खान द्वारा इंटीरियर डिजाइन किए गए रेस्त्रां में शाहरुख़ के साथ पहुंची थीं। यहां पर फराह खान और बाकी फिल्मी सितारे भी मौजूद थे। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो शायद बॉलीवुड में जल्द कदम रखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।