विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्‍या कूल हैं हम 3' में अश्‍लीलता की सारी हदें पार, सेंसर बोर्ड में फंसी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 08 Oct 2015 11:08 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 03:31 PM (IST)

एकता कपूर प्रोडक्शन की एडल्‍ट-कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल है हम' का तीसरा सीक्‍वल मुश्किल में फंस गया है। खबर है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एकता कपूर प्रोडक्शन की एडल्ट-कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल है हम' का तीसरा सीक्वल मुश्किल में फंस गया है। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने इसे पास करने से साफ इनकार कर दिया है। जी हां, फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' सेंसर बोर्ड के सख्त रवैये का शिकार हो सकती है।

'प्यार का पंचनामा 2' के मेल एक्टर्स करेंगे ये मजेदार प्रोटेस्ट

सूत्र के मुताबिक, सेंसर बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि इस फिल्म में अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। अधिकारी इसे प्रमाणपत्र नहीं देने का मन बना चुके हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि कई सीन ऐसे हैं जिनके लिए भारतीय दर्शक अभी तैयार नहीं हैं। आपको बता दें कि तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन उमेश घाटगे ने किया है।

पता है इस एक्टर ने भी 'आशिकी 2' के लिए दिया था ऑडिशन

इसे इसी साल रिलीज होना था। फिलहाल अब यह स्पष्ट तौर पर कहा नहीं जा सकता कि यह रिलीज होगी भी या नहीं। फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' से मॉडल मंदना करीमी फिल्मों में कदम रख रही हैं। कहा जा रहा है कि मंदना को 'बिग बॉस' के नए सीजन में भी एंट्री मिल चुकी है। चर्चा यह भी है कि फिल्म 'मस्ती' के सीक्वल पर भी सेंसर बोर्ड की कड़ी नजर होगी, ऐसे में उसे भी पास होने में पसीने छूट जाएंगे।