संडे को Yeh Prem Mol Liya ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का रहा ऐसा हाल
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी-जेनेलिया की 'गनमास्टर जी9' ने 27 नवंबर को सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक दी।
-1795972185002_m.webp)
ये प्रेम मोल लिया और गनमास्टर जी9 के पोस्टर्स
HighLights
तीसरे दिन ये प्रेम मोल लिया ने कितना किया कलेक्शन?
गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
27 नवंबर को रिलीज हुई दोनों फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर्स में रणबीर कपूर की रामायणम् चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस बीच 27 नवंबर को दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान-जेनेलिया की 'गनमास्टर जी9' शुक्रवार को रिलीज हुई। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के मुताबिक, सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं रविवार की बात करें तो फैमिली ड्रामा ने अब तक 5.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
-1795972336405.webp)
इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 17.23 करोड़ रुपये हो गया है।
गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और जेनेलिया डिसूजा स्टारर गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने अब तक 4.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इस कमाई के साथ फिल्म ने टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 12.36 करोड़ रुपये किया और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 14.64 करोड़ रुपये कर लिया है।
ये प्रेम मोल लिया कलेक्शन डे 3- 5.45 करोड़ रुपये
टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 14.45 करोड़ रुपये
गनमास्टर जी9 कलेक्शन डे 3- 4.36 करोड़ रुपये
टोटल नेट इंडिया कलेक्शन डे- 12.36 करोड़ रुपये
'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में
ये प्रेम मोल लिया एक रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा है, जो सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के तहत कमल कुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या और महावीर जैन द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
'गनमास्टर जी9' के बारे में
'गनमास्टर G9' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और इसे सारिम मोमिन और जुनैद वसी ने लिखा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।