Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: बढ़ती ही जा रही है न्यूटन की कमाई, ये ऑस्कर का असर है क्या

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Thu, 28 Sep 2017 01:18 PM (IST)

    राजकुमार से ये पूछा गया कि क्या वो आमिर खान से कुछ टिप्स लेंगे क्योंकि उनकी फिल्म लगान ऑस्कर्स में पहले पांच तक पहुंची थी, तो उन्होंने कहा कि हां , वो इसके लिए आमिर से मिलेंगे भी।

    Hero Image
    Box Office: बढ़ती ही जा रही है न्यूटन की कमाई, ये ऑस्कर का असर है क्या

    मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत सी बड़ी बड़ी फिल्मों का कलेक्शन देख लीजिये। पहले सोमवार को जब कलेक्शन कम होते हैं तो उसके अगले दिनों में धीरे धीरे गिरते चले जाते हैं। पर फिल्मी न्यूटन का नियम कुछ उल्टा है। इसके कलेक्शन तो और मजबूत हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन ने अपनी रिलीज़ के पहले मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर एक करोड़ 34 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ये सोमवार के एक करोड़ 31 लाख रूपये की कमाई से भले ही सिर्फ तीन लाख रूपये ज़्यादा हो लेकिन पांचवे दिन फिल्म की ग्रोथ ने साबित किया है कि दर्शकों की इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बरक़रार है। वैसे तो अमित मसुरकर की इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ही दिखा दिया था कि उसमें दम है और इस कारण न सिर्फ़ कलेक्शन का ग्राफ़ बढ़ा बल्कि दर्शकों का तगड़ा रेस्पॉन्स देखते हुए सिनेमाघरों में 450 शोज़ बढ़ा दिए गए। न्यूटन की पहले दिन की कमाई सिर्फ 96 लाख रुपए थी। देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया पर व्यंग्य करती राजकुमार राव की इस फिल्म में अंजली पाटिल ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफ़िस:ऊंची बिल्डिंग चढ़ने के लिए वरुण धवन को डबल चुनौती, जानें क्या है ख़ास

     

    राजकुमार राव के फिल्मी करियर के लिए न्यूटन कई मायनों में बड़ी फिल्म बन गई है और उसका एक कारण ये भी रहा है कि फिल्म की रिलीज़ के साथ ही उसे ऑस्कर के फॉरेन फिल्मस कैटेगरी में इंडिया की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुन लिया गया। पिछले दिन जब राजकुमार से ये पूछा गया कि क्या वो आमिर खान से कुछ टिप्स लेंगे क्योंकि उनकी फिल्म लगान ऑस्कर्स में पहले पांच तक पहुंची थी, तो उन्होंने कहा कि हां , वो इसके लिए आमिर से मिलेंगे भी।