विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tu Jhoothi Main Makkar Collection Day 1: रणबीर-श्रद्धा के रंग में रंगी ऑडियंस, ओपनिंग डे पर की छप्पर फाड़ कमाई

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 09 Mar 2023 12:30 PM (IST)

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1 रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ...और पढ़ें

Tu Jhoothi ​​Main Makkar box Office Collection Day 1 ranbir kapoor shraddha
Tu Jhoothi ​​Main Makkar box Office Collection Day 1 ranbir kapoor shraddha

नई दिल्ली, जेएनएन। Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही कमाल कर दिया है और इस साल की पठान के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।  दर्शकों को 'झूठी' श्रद्धा, 'मक्कार' रणबीर की जोड़ी पसंद आ रहा है और टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ है। होली की छुट्टी का फायदा इस मूवी को मिलता नजर आ रहा है।

तू झूठी मैं मक्कार को मिली बम्पर ओपनिंग

लव रंजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लव स्टोरी में उनका कोई सानी नहीं है। प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के बाद अभी भी लव की तरकश में काफी तीर बचे हुए हैं। लव कि हर फिल्म की तरह इस बार भी हीरो के हिस्से एक मोनोलॉग आया। इस सीन पर सिनेमा हॉल में रणबीर कपूर ने जमकर तालियां बटोरीं हैं।

फिल्म ने कमाए इतने करोड़

तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया है (आंकड़े शुरुआती हैं, इनमें फेरबदल संभव है) हिन्दी बेल्ट में 22.42 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। इस बार रात के शोज से ज्यादा दर्शक इवनिंग शो में पहुंचे थे। फिल्म को फायदा इस बात का भी मिला कि देश के काफी हिस्सों में होली 7 मार्च को मना ली गई थी। 8 मार्च को छुट्टी का इसने भरपूर फायदा उठाया और 9 मार्च को भी इसका हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी TJMM

बता दें कि पिछले साल रणबीर की दो फिल्में रिलीज हुई शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा जहां बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी वहीं ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया था। तू झूठी मैं मक्कार इसके रिकॉर्ड को तो नहीं तोड़ पाई, पर ओपनिंग डे का कलेक्शन देख रणबीर कपूर ने जरूर राहत की सांस ली होगी।