विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor Box Office: क्या 'तू झूठी मैं मक्कार' से रणबीर कपूर दोहराएंगे 'यह जवानी है दीवानी' वाली कामयाबी?

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 07 Mar 2023 05:35 PM (IST)

Ranbir Kapoor Box Office रणबीर कपूर ने अपने करियर में रोमांटिक फिल्में ज्यादा की हैं और इनमें से कई सफल ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor Box Office Will Tu Jhoothi Main Makkar repeat Yeh Jawaani Hai Deewani. Photo- Twitter
Ranbir Kapoor Box Office Will Tu Jhoothi Main Makkar repeat Yeh Jawaani Hai Deewani. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को होली पर रिलीज हो रही है। लव रंजन निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसके रणबीर कपूर उस्ताद माने जाते हैं। रणबीर की फिल्मोग्राफी देखें तो इस जॉनर में उन्होंने कामयाब फिल्में दी हैं।

रोमांस, रणबीर का आजमाया हुआ जॉनर है। इसीलिए, तू झूठी मैं मक्कार से दर्शक और ट्रेड दोनों को उम्मीदें हैं कि फिल्म सधी हुई शुरुआत कर सकती है। पहले दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग भी संतोषजनक है। 

रोमांस के बॉक्स ऑफिस किंग हैं रणबीर कपूर

अगर पिछले 10 सालों में आयीं रणबीर की फिल्मों पर गौर करें तो उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से तीन खालिस रोमांटिक फिल्में हैं- यह जवानी है दीवानी, तमाशा और ऐ दिल है मुश्किल।

यह भी पढ़ें: Holi 2023 Box Office- 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज से पहले जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसे रहे हैं होली के रंग?

  • यह जवानी है दीवानी 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 19.45 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी और 188 करोड़ के आसपास लाइफ टाइम कलेक्शन किया। ट्रेड ने इसे सुपरहिट माना। 
  • 27 नवम्बर 2015 को रिलीज हुई तमाशा ने 10.94 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि लाइफ टाइम कलेक्शन 67 करोड़ के आसपास ही कर सकी। इसे फ्लॉप घोषित किया गया।
  • 28 अक्टूबर 2016 को आयी ऐ दिल है मुश्किल ने 13.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 112 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन करके फिल्म सेमी हिट करार दी गयी। 

तू झूठी मैं मक्कार रणबीर को उसी अंदाज में पेश करती है। अब सवाल यह है कि क्या यह फिल्म यह जवानी है दीवानी की कामयाबी को दोहराएगी, क्योंकि रोमांस जॉनर में यही रणबीर की सबसे सफल फिल्म है। 

वैसे, रणबीर की सबसे बड़ी ओपनिंग 36 करोड़ है, जो 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र पार्ट-1 के नाम है। मगर, यह सुपरहीरो फिल्म थी। रणबीर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग 34 करोड़ है, जो बायोपिक फिल्म थी।

मुंबई में सात को होली से मिलेगा फायदा?

मुंबई में होली का त्योहार 7 मार्च को मनाया जाना, तू झूठी मैं मक्कार के बिजनेस के लिए अच्छा है। हिंदी फिल्मों के लिए मुंबई टेरीटरी सबसे बड़ा बाजार है। किसी हिंदी फिल्म का लगभग 40 फीसदी हिस्सा इसी बाजार से आता है। अगर मुंबई में होली 8 मार्च को मनायी जाती तो मॉर्निंग शोज पूरी तरह बंद रहते, मगर अब मॉर्निंग शोज में भी दर्शक मिलने की सम्भावना बढ़ गयी है। 

उत्तर भारत की हिंदीभाषी पट्टी में होली 8 मार्च को सेलिब्रेट की जा रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत हिंदी बेल्ट में फिल्म के मॉर्निंग शोज प्रभावित रहेंगे। अगर इवनिंग शोज में फुटफाल बढ़े तो मॉर्निंग शोज की कमी पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkar Advance Booking- तू झूठी-मैं मक्कार की धड़ाधड़ बिक रही हैं टिकट, इस टाइम के शोज बुक