Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger Nageswara Rao Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई रवि तेजा की फिल्म, टाइगर की Ganapath को छोड़ा पीछे

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 10:53 AM (IST)

    TNR Box Office Collection Day 4 साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। आलम ये है कि टाइगर नागेश्वर राव का बॉक्स ऑफिस कारोबार भी ठीक-ठाक स्पीड से चल रहा है। इस बीच टाइगर नागेश्वर राव के चौथे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं जो टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट रिलीज गणपत से ज्यादा अच्छे हैं।

    Hero Image
    मंडे को 'टाइगर नागेश्वर राव' ने किया कमाल (Photo Credit-Twitter)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger Nageswara Rao Day 4 Box Office Collection: बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रवि तेजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' रिलीज हुई है। रवि तेजा की इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'गणपत' से हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलम ये रहा कि शुरुआत से 'टाइगर नागेश्वर राव' ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर 'गणपत' (Ganapath) पर हावी रही। यही सिलसिला सोमवार को भी जारी रही है। इस बीच आइए जानते हैं कि 'टाइगर नागेश्वर राव' ने बीते सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

    मंडे टेस्ट में पास हुई 'टाइगर नागेश्वर राव'

    सुपरस्टार रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म होने के नाते 'टाइगर नागेश्वर राव' को ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। जिसके चलते ये एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। इस बीच 'टाइगर नागेश्वर राव' के रिलीज के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं।

    सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ो के अनुसार रवि तेजा स्टारर 'टाइगर नागेश्वर राव' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.75 करोड़ का कारोबार कर किया है। हालांकि रामनवमी के अवसर पर हॉलिडे हिसाब से फिल्म की ये कमाई काफी कम आंकी जा रही है। लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' के मुकाबले 'टाइगर नागेश्वर राव' का ये प्रदर्शन काफी कमाल का माना जा रहा है।

    'टाइगर नागेश्वर राव' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

       दिन    कलेक्शन
      पहला दिन   6.55 करोड़
      दूसरा दिन    4.13 करोड़
      तीसरा दिन   4.6 करोड़
      चौथा दिन   3.75 करोड़
    • फिल्म की टोटल कमाई - 19.3 करोड़

    गणपत पर भारी पड़ी 'टाइगर नागेश्वर राव'

    डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' अपनी उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में असफल रही है। सोमवार को इस फिल्म की कमाई करीब 1.30 करोड़ हो पाई है,

    जिसके आधार पर रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' काफी आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। साफतौर पर कहा जाए तो 'टाइगर नागेश्वर राव' ने फैंस को 'गणपत' के मुकाबले काफी प्रभावित किया है।

    ये भी पढ़ें- TNR Collection Day 3: 'चोर' बनकर छाए रवि तेजा, बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'टाइगर नागेश्वर राव' की बंपर कमाई