बॉक्स ऑफिस पर The Odyssey का शासन, छह दिन में मशीनगन बनी क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म; सेंचुरी के करीब
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने छह दिनों में ही शानदार कलेक्शन कर लिया है।
-1784736148988_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की कोई फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं। 'द ओडिसी' (The Odyssey) के साथ, इस मशहूर फिल्ममेकर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शक उनकी फिल्मों को देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में क्यों आते हैं।
कौन-कौन से कलाकार आए नजर
ब्लॉकबस्टर ओपनिंग वीकेंड के बाद भी द ओडिसी का जलवा वीकडे में भी बरकरार है। यह इस बात का संकेत है कि लोगों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके पक्ष में काम कर रही है। मैट डेमन ने मशहूर ओडिसियस का किरदार निभाया है और उनके साथ टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, ज़ेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कई बड़े कलाकार हैं।

कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?
पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली द ओडिसी ने आने वाले दिनों में स्पीड पकड़ी। दूसरे दिन इसने 22 करोड़ और तीसरे दिन 21.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब इसके छठवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने अभी तक 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 83.08 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। भारत में, IMAX जैसे प्रीमियम फ़ॉर्मेट में भी दर्शकों की संख्या अच्छी बनी हुई है, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मज़बूत पकड़ बनाए हुए है।
-1784736454416.jpg)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अंग्रेजी वर्जन सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है और कुल कलेक्शन में इसका बड़ा हिस्सा है। इसके साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन से भी लगातार कमाई हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक फिल्म जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।