विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Odyssey के बाद एक और फिल्म का महा तांडव, रिलीज से 5 महीने पहले 12 घंटे में की 96 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Published: Tue, 21 Jul 2026 09:14 PM (IST)

द ओडिसी के बाद अब एक और फिल्म गदर मचा रही है, जिसकी रिलीज में अभी 5 महीने बाकी हैं। ...और पढ़ें

5 महीने पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

5 महीने पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। दुनियाभर में गदर मचाने वाली इस फिल्म को भारतीय ऑडियंस ने भी काफी प्यार दिया है और महज 5 दिन के अंदर फिल्म की कमाई 69 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

'द ओडिसी' के धमाके के बीच अब एक और नई फिल्म का तांडव देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज में अभी 5 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन इसकी लिमिटेड एडवांस बुकिंग ने ही बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कौन सी है वह फिल्म जिसने रिलीज से महीनों पहले इतिहास रच दिया है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

रिलीज से 5 महीने पहले तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स 

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) है, जिसका शानदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया था। ट्रेलर के आते ही अमेरिका में फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई। महज 12 घंटे के अंदर लिमिटेड टिकट सेल्स से इस फिल्म ने सभी पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए 96.35 करोड़ रुपये (10 मिलियन डॉलर) की कमाई कर ली है।

जब रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, तब अमेरिका के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में 'इनफिनिटी विजन' स्क्रीन फॉर्मेट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 12 घंटे की प्री-सेल बुकिंग में ही मूवी का कलेक्शन 10 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

Screenshot 2026-07-21 210759

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'?

आपको बता दें कि 'इनफिनिटी विजन' को IMAX के जवाब में डिज़्नी की एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, इस साल मार्वल स्टूडियोज को अपनी बड़ी फिल्मों के लिए IMAX में जगह नहीं मिल पाई थी। इस साल 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की टक्कर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' से हुई थी, जहां ज्यादातर IMAX स्क्रीन्स नोलन की फिल्म को दे दी गई थीं।

Screenshot 2026-07-21 210856

अब रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की टक्कर थिएटर्स में 'ड्यून: पार्ट 3' से होने वाली है, जिसकी एक झलक हाल ही में 'द ओडिसी' के साथ सिनेमाघरों में दिखाई गई थी। फिलहाल IMAX को टक्कर देने वाले इसी नए 'इनफिनिटी' फॉर्मेट में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिकॉर्ड-तोड़ प्री-सेल बुकिंग जारी है।

यह भी पढ़ें- Avengers: Doomsday का धमाकेदार ट्रेलर आउट, दुनिया को तबाही से बचाने लौटे एवेंजर्स, Robert Downey ने लूटी लाइमलाइट

यह भी पढ़ें- थॉर' का हथौड़ा, 'डॉक्टर डूम' का वार! 8500 करोड़ी Avengers Doomsday के ट्रेलर की सुलझी गुत्थी, ऐसी है कहानी?