विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में The Odyssey ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, Christopher Nolan की फिल्म से 'कांपा' बॉलीवुड

Published: Fri, 17 Jul 2026 09:04 PM (IST)

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में पहले दिन शानदार कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को क्रिटिक्स और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी में मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 17 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

इस फिल्म ने भारत समेत दुनिया भर में रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से ज्यादातर अच्छे रिव्यू मिले हैं और ऐसा लगता है कि भारत में यह फिल्म शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है।

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती अनुमानों के मुताबिक,'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। फिल्म ने पहले दिन अभी तक 10.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ मूवी का ग्रास कलेक्शन 12.06 करोड़ रुपये हो गया है।

Odessey (2)

एक अनुमान के मुताबिक मूवी अपने पहले दिन लगभग 15 से 17 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि, अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या अच्छी रही, तो कमाई इससे ज़्यादा भी हो सकती है। ट्रेड जानकारों को उम्मीद है कि यह फिल्म भारत में अपने पहले दिन लगभग 20 करोड़ रुपये कमा सकती है।

क्या ओपेनहाइमर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'द ओडिसी'?

नोलन की पिछली फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 14.50 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग ली थी। इसलिए इस बार भी हम उम्मीद कर सकते हैं कि 'द ओडिसी' को पहले दिन बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा।

भारत में 2023 में रिलीज हुई ओपेनहाइमर का लाइफटाइम कलेक्शन 131.73 करोड़ रुपये था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'द ओडिसी' (The Odyssey), 'ओपेनहाइमर' (Oppenheimer) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर पाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें- The Odyssey के लिए 30 मिनट पहले नहीं पहुंचे फैंस तो होगा नुकसान, मिल सकता है सबसे अनोखा सरप्राइज

यह भी पढ़ें- The Odyssey के रास्ते में कांटे बिछाने आ रही टॉम हॉलैंड की Spider-Man: Brand New Day, शुरू हुई एडवांस बुकिंग