विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Odyssey के लिए 30 मिनट पहले नहीं पहुंचे फैंस तो होगा नुकसान, मिल सकता है सबसे अनोखा सरप्राइज

Published: Fri, 17 Jul 2026 06:51 PM (IST)

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के लिए अगर आपने IMAX में टिकट बुक की हैं, तो आपको थिएटर में ...और पढ़ें

द ओडिसी के लिए 30 मिनट पहले पहुंचे थिएटर/ फोटो- Instagram

द ओडिसी के लिए 30 मिनट पहले पहुंचे थिएटर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. द ओडिसी से देखने से पहले फैंस को मिलेगा सरप्राइज?

  2. 'द ओडिसी' के शो के लिए 30 मिनट पहले पहुंचना है जरूरी

  3. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को लेकर दुनियाभर में क्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के अंदर एक लंबे समय से क्रेज है। यह फिल्म पूरी तरह से IMAX कैमरा से शूट हुई है और थिएटर्स में मूवी का आनंद लेने के लिए दर्शक अपनी पॉकेट ढीली करने से जरा भी नहीं कतरा रहे हैं।

मूवी की टिकट बिक्री से एडवांस बुकिंग काफी शानदार हुई। 'द ओडिसी' के वीकेंड तक के शोज बुक हो चुके हैं, लेकिन अगर आपने भी IMAX में फिल्म के टिकट बुक कर लिए हैं, तो आपके लिए एक सलाह है कि फिल्म देखने के लिए आप सिनेमाघरों में लास्ट मिनट पर न पहुंचे, क्योंकि वहां फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा होगा।

'द ओडिसी' के लिए 30 मिनट पहले पहुंचना क्यों जरूरी?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का क्रेज दुनियाभर की ऑडियंस में है, ऐसे में फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसे में ये जाहिर सी बात है कि ऑनलाइन बुकिंग के अलावा सिनेमाघरों के टिकट विंडो पर भी लंबी कतारे होंगी। अगर आप उन लंबी कतारों से बचना चाहते हैं और हजारों रुपए खर्च करके एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस मूवी के लिए 30 मिनट पहले सिनेमाघरों में पहुंचना बेहद जरूरी है।

सिर्फ इस कारण से ही नहीं, बल्कि IMAX में 'द ओडिसी' का आनंद लेने के लिए बेकरार फैंस को 30 मिनट पहले इसलिए भी पहुंचना चाहिए क्योंकि 'ड्यून' के मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि IMAX 70MM पर फिल्म देखने आए दर्शकों को 'ड्यून पार्ट 3' का एक्सक्लूसिव फुटेज देखने को मिलेगा, जो लगभग 4 मिनट का प्रोलॉग है। हालांकि, भारतीय ऑडियंस 'ड्यून-3' का ये टीजर देख पाएगी या नहीं, इसकी मेकर्स ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

Screenshot 2026-07-17 184603

क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?

'इंसेप्शन', 'ओपेनहाइमर' जैसी कई सफल फिल्में देने वाले क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की कहानी इथाका के राजा ओडिसियस की है, जो ट्रॉय का युद्ध जीतकर काफी खुश होता है और अपने परिवार के पास लौटने के लिए उस्तुक होता है। हालांकि, रास्ते में लौटते वक्त उससे एक भूल हो जाती है, क्योंकि वह एक आंख वाले दैत्य साइक्लोप्स पॉलीफेमस को अंधा कर देता है, जिससे नाराज होकर समुद्र के देवता पोसीडान उसे श्राप देते हैं।

_ - 2026-07-15T194005.935

उनके श्राप से ओडिसियस को अपने घर तक आने में 10 वर्ष का समय लग जाता है। मूवी में मैट डेमन में ओडिसियस का किरदार अदा किया है, इसके अलावा ऐन हैथवे, शार्लीज थेरान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- The Odyssey के रास्ते में कांटे बिछाने आ रही टॉम हॉलैंड की Spider-Man: Brand New Day, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

यह भी पढ़ें- 3400 रुपये में बिक रही The Odyssey की टिकट, भारतीय Box Office पर 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ेगी नोलन की फिल्म?