विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धुरंधर 2 के धमाके बीच The Kerala Story 2 ने मारा मोटा हाथ, बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया बड़ा बेंचमार्क

Published: Tue, 24 Mar 2026 04:04 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की सुनामी के बीच फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने कमाई के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. द केरल स्टोरी 2 ने कर दिया कमाल

  2. धुरंधर 2 के सामने खड़ी सीना तान

  3. बॉक्स ऑफिस पर छूआ जादुई आंकड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त अगर किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुकूमत कायम है तो वह सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर द रिवेंज है। लेकिन अब फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने धुरंधर 2 की सुनामी के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 

फिल्म ने कमाई के मामले में एक जादुई आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसकी वजह से हर तरफ द केरल स्टोरी 2 की चर्चा की जा रही है। आइए जानते हैं कि अब तक इस मूवी का नेट कलेक्शन कितना हो गया है। 

द केरल स्टोरी 2 ने किया कमाल

27 फरवरी को द केरल स्टोरी 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इतना ही नहीं धुरंधर 2 की रिलीज के बाद भी इसके बंपर कलेक्शन पर किसी भी तरह का ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है और मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस परस 50 करोड़ का बेंचमार्क पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी द केरल स्टोरी 2, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

kerala

जिसकी बदलौत निर्माता विपुल शाह की द केरल स्टोरी 2 सुपरहिट हो गई है। इसकी जानकारी खुद मेकर्स की तरफ से दी गई है। निर्देशक कामख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी से फैंस का दिल जीत लिया है। यही वजह है जो द केरल स्टोरी पार्ट 2 कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अव्वल निकली है।

the kerala story 2 collection

गौर किया जाए इस मूवी की कहानी की तरफ तो इसमें एक विशेष धर्म की तीन लड़कियों के धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले को दर्शाया गया है। द केरल स्टोरी 2 में अभिनेत्री उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे कई कलाकारों ने अहम किरदारों को अदा किया है। 

बजट से दोगुना कारोबार

फिल्म द केरल स्टोरी 2 के बजट की तरफ गौर किया जाए तो वह मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर 25 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। उस लिहाज से 50 करोड़ की कमाई करते हुए अब द केरल स्टोरी 2 ने अपनी लागत से दोगुना बिजनेस कर सफलता का परचम लहराया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में आया द केरल स्टोरी का पार्ट वन भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द केरल स्टोरी 2'? बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़