विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Kerala Story 2 Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द केरल स्टोरी 2'? बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Published: Mon, 09 Mar 2026 10:07 PM (IST)

The Kerala Story 2 Collection: 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिये हैं। आइए जानते हैं फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन।

'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विपुल अमृतलाल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' ने थिएटर में 10 दिन पूरे कर लिये हैं और उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ।

'द केरल स्टोरी 2' कलेक्शन डे 11

'द केरल स्टोरी 2' (The erala Story 2) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पर धीमी शुरुआत करते हुए दूसरे दिन से रफ्तार पकड़ी थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले रविवार को 4.75 करोड़ रुपये कमाए।

the kerala story (10)

मंडे टेस्ट में पास या फेल फिल्म?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक एक हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.9 करोड़ रुपये हो गया था। इसके साथ ही बीते रविवार यानी 10 वें दिन इसने 3.30 करोड़ रुपये कमाए थे। आज 11वें दिन यानि सोमवार को फिल्म ने भारी गिरावट दर्ज की। मंडे को इसने सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये कमाए।

the kerala story (9)

'द केरल स्टोरी 2' के बारे में

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ (The Kerala Story 2: Goes Beyond) भारत के अलग-अलग हिस्सों की तीन जवान औरतों की कहानी है जो प्यार के लिए पारंपरिक उम्मीदों को ठुकरा देती हैं। हालांकि, उनका बगावत का काम जल्द ही मैनिपुलेशन और इमोशनल कंट्रोल की स्थिति में बदल जाता है, जिससे उनकी पर्सनल आजा दी चली जाती है। जैसे-जैसे उनके हालात की असलियत सामने आती है, औरतें अपनी जिंदगी पर कंट्रोल पाने और जिंदा रहने के लिए लड़ने की कोशिश करती हैं।

कामाख्या नारायण सिंह द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला अहम रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ फाइनल का The Kerala Story 2 पर नहीं पड़ा असर, 10वें दिन धड़ल्ले से छापे करारे नोट