विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Kerala Story 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी द केरल स्टोरी 2, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Published: Mon, 23 Mar 2026 03:47 PM (IST)

सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

ओटीटी पर कहां आएगी द केरल स्टोरी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओटीटी पर कहां आएगी द केरल स्टोरी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज पर अपडेट

  2. थिएटर्स में फिल्म ने जमकर मचाया धमाल

  3. इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते महीने निर्माता विपुल अमृतालाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। कंट्रोवर्शियल फिल्म होने के बावजूद इसने हर किसी को प्रभावित किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। 

अब द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि द केरल स्टोरी पार्ट 2 को ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। 

ओटीटी पर कब आएगी द केरल स्टोरी 2

अक्सर देखा जाता है कि कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल मूवी को थिएटर्स रिलीज के करीब 45-60 दिन के भीतर ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। फिलहाल द केरल स्टोरी 2 को बडे़ पर्दे पर आए हुए एक महीना भी नहीं हुआ है। 27 फरवरी को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

The Kerala Story 2 box office collection day 3

यह भी पढ़ें- होली से पहले The Kerala Story 2 का हल्ला, मंगलवार को कमाई में आया बंपर उछाल

हालांकि, धुरंधर 2 के आने के बाद अब द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

aditi_bhatia4_1772362963_3843181505732702862_353073435

हालांकि, अभी तक द केरल स्टोरी 2 की डिजिटल राइट्स की डील को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि द केरल स्टोरी का पहला पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम हुआ था तो हो सकता है कि भविष्य में द केरल स्टोरी 2 भी आपको जी5 पर ही देखने को मिले। 

लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। अनुमानित समय सीमा के आधार पर द केरल स्टोरी 2 को अप्रैल के अंतिम हफ्ते में ओटीटी पर पेश किया जा सकता है। 

द केरल स्टोरी 2 रही हिट 

भारी विवाद के बाद द केरल स्टोरी 2 को बड़े पर्दे पर उतारा गया था। फिल्म ने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कमाई के मामल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार द केरल स्टोरी 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 42 करोड़ से ज्यादा का रहा, जबकि इसक बजट 25 करोड़ से थोड़ा अधिक था। इस लिहाज से द केरल स्टोरी 2 हिट फिल्म साबित हुई। 

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द केरल स्टोरी 2'? बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़