विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Bengal Files Collection Day 3: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने पल्टा पासा, पहले वीकेंड ही कर दिया कमाल

Published: Sun, 07 Sep 2025 08:00 PM (IST)

Bengal Files Collection विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन यह दर्शकों को ...और पढ़ें

द बंगाल फाइल्स का तीसरे दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
द बंगाल फाइल्स का तीसरे दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई द बंगाल फाइल्स
  2. विवेक अग्निहोत्री हैं फिल्म के निर्देशक
  3. तीसरे दिन बढ़ी फिल्म की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमाम कंट्रोवर्सीज के बावजूद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विवेक ने एक बहुत ही संगीन मुद्दे को उठाकर फिल्म बनाई लेकिन ये ऑडियंस को उस तरह से प्रभावित करने में लगभग असफल रही जैसे इसे करना चाहिए। फिल्म फिलहाल द कॉन्ज्यूरिंग और बागी 4 के बीच दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है।

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन मात्र 1.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि कमाई ने दूसरे दिन तेजी पकड़ी और कलेक्शन 2.15 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं वीकेंड की वजह से तीसरे दिन कमाई पर खास असर पड़ा और कलेक्शन 2.22 करोड़ पहुंच गया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 6.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- बंगाल के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही 'द बंगाल फाइल्स', निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सरकार पर उठाए सवाल

द कश्मीर फाइल्स से कितना पीछे फिल्म?

इसकी तुलना अगर विवेक की पहली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' जोकि 2022 में रिलीज़ के पहले दिन के कलेक्शन से करें तो इसमें भी काफी अंतर है। कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ की कमाई की थी। यह देखना बाकी है कि क्या द बंगाल फाइल्स अपनी शुरुआत के बाद अच्छी कमाई कर पाती है और अगले कुछ दिनों में तेजी दिखाती या नहीं? विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को अक्सर प्रोपगेंडा करार दिया जाता है।

फिल्म को लेकर क्या था विवाद?

फिल्म के प्रदर्शन पर, खासकर पश्चिम बंगाल में, विवाद छाया रहा। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने थिएटर मालिकों पर फिल्म न दिखाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को एक खुला पत्र लिखकर इस मुद्दे को और तूल दिया, जिसमें सेंसर बोर्ड की ओर से कोई औपचारिक आपत्ति न होने के बावजूद, फिल्म पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया गया।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनके अलावा सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर भी अहम रोल में नजर आए।

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Collection Day 2: द बंगाल फाइल्स ने कमाई से हिलाया बॉक्स ऑफिस, शनिवार को मारी लंबी छलांग