विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejas Box Office Collection Day 7: औंधे मुंह गिरी कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस', एक हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 03 Nov 2023 09:42 AM (GMT+05:30)

Tejas Box Office Collection Day 7 कंगना रनोट की फिल्म तेजस को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है ...और पढ़ें

'तेजस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)
'तेजस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tejas Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म ने अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है, लेकिन रिलीज के 7 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और लगभग फ्लॉप हो गई है।

इस फिल्म से कंगना रनोट को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हर किसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस मूवी के लिए अब करोड़ों तो छोड़िए लाखों की कमाई करना भी बहुत मुश्किल होता जा रहा है। चलिए जानते हैं फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की Tejas मूवी देख छलके CM Yogi Adityanath के आंसू, फिल्म स्क्रीनिंग से फोटोज वायरल

7 दिनों में 'तेजस' ने किया इतना कलेक्शन

फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस कंगना रनोट ने जी तोड़ मेहनत की थी। फिर चाहें इजरायल के राजदूत से मुलाकात करना हो या अयोध्या के राम मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करना हो। इसके बावजूद भी फिल्म को थिएटर्स में ऑडियंस नहीं मिल पा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन से ही निराशाजनक रहा है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.25 करोड़ का ही कारोबार किया था। ऐसे में अब 7वें दिन इसके कलेक्शन में और गिरावट दर्ज की गई है। 'तेजस' के 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को सिर्फ 43 लाख का बिजनेस किया है।

ऐसे में रिलीज के एक हफ्ते बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.53 करोड़ का हो चुका है। ऐसे में अब फिल्म के कलेक्शन पर वीकेंड में कोई उछाल देखने को मिलता है या नहीं ये देखना होगा।

वर्ल्डवाइड भी खराब रहा प्रदर्शन

बॉलीवुड क्वीन की फिल्म 'तेजस' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अभी तक सिर्फ 6.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज ने उड़ायी Kangana Ranaut की खिल्ली, फैंस ने भी किया ट्रोल, एक्ट्रेस बोलीं 'नर्क होगी इनकी जिंदगी...'