Move to Jagran APP

Sye Raa Narsimha Reddy Box Office Collection Day 1: हिंदी में 'वॉर' ने जीती जंग तो यहां चिरंजीवी की फ़िल्म रही अव्वल, जानिए पहले दिन की कमाई

Sye Raa Narsimha Reddy Box Office Collection Day 1 अमिताभ बच्चन-चिरंजीवी स्टारर सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक मेगा बजट फ़िल्म है जिसके निर्माण पर 200 करोड़ से अधिक ख़र्च किये गये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 03:41 PM (IST)
Sye Raa Narsimha Reddy Box Office Collection Day 1: हिंदी में 'वॉर' ने जीती जंग तो यहां चिरंजीवी की फ़िल्म रही अव्वल, जानिए पहले दिन की कमाई
Sye Raa Narsimha Reddy Box Office Collection Day 1: हिंदी में 'वॉर' ने जीती जंग तो यहां चिरंजीवी की फ़िल्म रही अव्वल, जानिए पहले दिन की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की सई रा नरसिम्हा रेड्डी भले ही हिंदीभाषी दर्शकों के बीच रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर से पिछड़ गयी हो, मगर बाक़ी टेरीटरीज़ में फ़िल्म ने बंपर कमाई की है। 

loksabha election banner

ट्रेड जानकारों के अनुसार, सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने गांधी जयंती पर 60.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जिसमें से 2.60 करोड़ हिंदी वर्ज़न को मिले हैं। फ़िल्म ने तेलुगु राज्यों में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। Xappie वेबसाइट के मुताबिक़, सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने पहले दिन तेलुगु राज्यों में 38.28 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ़िल्म ने प्रभास की साहो के पहले दिन के कलेक्शंस को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 35.66 करोड़ का कलेक्शन किया था। साहो भी तेलुगु सिनेमा की फ़िल्म है। तेलुगु राज्यों के कुछ इलाक़ो में सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने बाहुबली2 से भी अधिक कलेक्शन किया है। वॉर के पहले दिन का कलेक्शन जानने के लिए नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: रितिक-टाइगर की वॉर ने रिलीज़ के पहले दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, कर ली इतनी कमाई

ओवरसीज़ में सई रा ने दिखाया दम

अमेरिका में पहले ही दिन 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) का अहम पड़ाव छू लिया है। ऐसा करने वाली सई रा नरसिम्हा रेड्डी 50वीं तेलुगु फ़िल्म बन गयी है। वहीं, यूके में फ़िल्म ने 29242 पाउंड (लगभग 25 लाख रुपये) की ओपनिंग ली है। ऑस्ट्रेलिया में फ़िल्म को 189237 डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) पहले दिन मिले हैं। 

सई रा नरसिम्हा रेड्डी पीरियड फ़िल्म है, जिसमें चिरंजीवी शीर्षक भूमिका में हैं, जबकि अमिताभ बच्चन ने उनके गुरु का किरदार निभाया है। फ़िल्म अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, नयनतारा, सुदीप ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। फ़िल्म की कहानी पहले स्वतंत्रता संग्राम से कुछ साल पहले अंग्रेजों की ख़िलाफ़ बग़ावत पर आधारित है। 

फ़िल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है, जबकि इसका निर्माण चिरंजीवी के बेटे राम चरन ने किया है। फ़िल्म को ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया गया था। सई रा नरसिम्हा रेड्डी को तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया गया। तमिल में इसका नरेशन कमल हासन ने किया, जबकि तेलुगु में पवन कल्याण और मलयालम में मोहनलाल ने आवाज़ दी। 

सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक मेगा बजट फ़िल्म है, जिसके निर्माण पर 200 करोड़ से अधिक ख़र्च किये गये हैं। रिलीज़ से पहले माना जा रहा था कि हिंदीभाषी क्षेत्रों में फ़िल्म रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर के लिए चुनौती बन सकती है, मगर ओपनिंग कलेक्शन देखने के बाद लगता है कि वॉर ने दर्शकों को ज़्यादा प्रभावित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.