विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 की इन 8 फिल्मों के लिए काल बना Jaat! पांच दिन में ही कमाई में कर दिया सूपड़ा साफ

Published: Tue, 15 Apr 2025 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2025 03:48 PM (IST)

Jaat Box Office Record साउथ सिनेमा के फेमस डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म जाट के जरिए सुपरस्टार सनी देओल (Sunny ...और पढ़ें

जाट के आगे निकली इन फिल्मों का दम (फोटो क्रेडिट- एक्स)
जाट के आगे निकली इन फिल्मों का दम (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर जाट ने जमाई धाक
  2. 5 दिन में कर डाली धमाकेदार कमाई
  3. इन फिल्मों को पीछे छोड़ किया कमाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में सिनेमाघरों में बॉलीवुड की तरफ से कई फिल्में रिलीज की जा चुकी हैं, जिनमें से छावा जैसी कुछ चुनिंदा मूवीज ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाई हैं। मौजूदा समय में सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की जाट भी अपना दावेदारी पेश करती हुई दिख रही है। 

ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद भी शानदार कमाई के दम पर जाट (Jaat) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस साल की कई हिंदी मूवीज को कलेक्शन के मामले में मात दे दी है। आइए जानते कि सनी की जाट आखिर किन-किन फिल्मों के लिए काल बनी है। 

इन फिल्मों से आगे निकली जाट

10 अप्रैल को सनी देओल स्टारर फिल्म जाट को थिएटर्स में रिलीज किया गया। ओपनिंग डे पर ठीकठाक कारोबार करने वाली जाट की कमाई में वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसकी वजह से जाट सुर्खियों में आ गई। रविवार के बाद भी रिलीज के 5वें दिन सोमवार को इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है, जिसकी बदौलत अब इस मूवी की नेट कमाई 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। 

ये भी पढ़ें- Jaat: क्या है सनी देओल की जाट की सफलता का राज? 5 कारणों से मास-एक्शन थ्रिलर में निकली सबकी बाप

इसके आधार पर जाट ने 2025 में रिलीज होने वाली कुछ पॉपुलर हिंदी मूवीज को लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में धूल चटा दी है। आइए उन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। 

    मूवीज      नेट कलेक्शन
     जाट       48 करोड़*
     सनम तेरी कमस री-रिलीज       42 करोड़
     द डिप्लोमेट       42 करोड़
      देवा       32 करोड़
      इमरजेंसी       23 करोड़
      बैडएस रविकुमार       17 करोड़
      फतेह       19 करोड़
      मेरे हसबैंड की बीवी       13 करोड़
       लवयापा       9.56 करोड़

जिस तरह से जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की उस आधार पर आने वाले दिनों में सनी देओल की फिल्म की कारोबार और अधिक बढ़ सकता है। बता दें कि गदर 2 की रिलीज के करीब दो साल बाद सनी ने जाट के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है।

ये भी पढ़ें- Box Office 3 Months Report: मालामाल या कंगाल! कैसा रहा बॉलीवुड का हाल, 11 फिल्मों ने कमाए इतने हजार करोड़