विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीसरे दिन Spider-Man Brand New Day की हुई चांदी, धुरंधर और द ओडिसी को कमाई में छोड़ा पीछे

Published: Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:59 PM (IST)

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, तीन दिनों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की लेटेस्ट फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे (Spider Man Brand New Day ) भारतीय सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। शानदार शुरुआत के बाद, मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म ने वीकेंड पर भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है और कई भाषाओं में दर्शकों को अपनी ओर खींचा है।

फिल्म को प्रीमियम फ़ॉर्मेट और डब किए गए वर्जन, दोनों में ही अच्छी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन तीसरे दिन और मजबूत हुआ। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ की ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये हुई। वहीं अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?

सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन अभी तक 57.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। इसमें सबसे अधिक कमाई अंग्रेजी वर्जन से 34.20 करोड़, हिंदी वर्जन से 18.54 करोड़, तमिल में 2.88 करोड़ और तेलुगु में 1.99 करोड़ रुपये हुई। इस तरह अभी तक फिल्म का कुल कलेक्शन 167.56 करोड़ रुपये हो गया है।

Spider

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' मार्वल की स्पाइडर-मैन फ्रैंचाइजी की नई फिल्म है, जिसमें टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर का अपना रोल दोबारा निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सुपरहीरो अपनी पर्सनल जिंदगी और जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाते हुए नई चुनौतियों का सामना करता है। यह फिल्म अभी देश भर में 12,021 शो में दिखाई जा रही है और तीसरे दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 73.9% रही है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई हाल की बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों से कहीं ज्यादा है, जिनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी शामिल है। धुरंधर ने अपने शुरुआती दो दिनों में 60 करोड़ नेट कमाए थे। यहां तक कि नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भी भारत में दो दिनों में 39.40 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Spider-Man ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाई से 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें- पहले दिन 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ देगी 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग में किया धांसू कलेक्शन