विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Spider-Man ने रचा इतिहास, पहले ही दिन कमाई से 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Published: Fri, 31 Jul 2026 09:19 AM (IST)

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: स्पाइडर-मैन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

स्पाइडर-मैन का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

स्पाइडर-मैन का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑडियंस के बीच स्पाइडर-मैन (Spider-Man) का क्रेज कितना तगड़ा है, यह किसी से छुपा नहीं है। स्पाइडर-मैन की हर फ्रेंचाइजी ने भारत में जमकर नोट छापा है। ऐसे में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) से भी यही उम्मीद थी।

मगर किसी को यह नहीं मालूम था कि 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच देगी। पहले दिन जितनी कमाई बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में नहीं कर पाती हैं, उतना स्पाइडर-मैन फिल्म ने कर दिया है। इस फिल्म ने तो 'एवेंजर्स: एंडगेम' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का भारत में ओपनिंग कलेक्शन

स्पाइडर-मैन, इंटरनेशनल रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि पहले ही दिन थिएटर्स खचाखच भरे रहे और कमाई धमाकेदार हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये से खाता खोला है।

Spider Man 2026

भारत में इस फिल्म को 17 हजार ढाई सौ शो मिले थे। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72.44 करोड़ रुपये है। यह भारत में इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है।

हिंदी भाषा में भी की तगड़ी कमाई

मालूम हो कि टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को भारत में 6 भाषाओं- इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। भले ही साउथ में फिल्म का क्रेज कम हो, लेकिन इंग्लिश और हिंदी भाषा में इसने खूब पैसा छापा है।

  • इंग्लिश- 32.25 करोड़ रुपये
  • हिंदी- 22 करोड़ रुपये
  • तमिल- 3 करोड़ रुपये
  • तेलुगु- 3.25 करोड़ रुपये
  • कन्नड़- 3 लाख रुपये
  • मलयालम- 7 लाख रुपये

एवेंजर्स: एंडगेम का तोड़ा रिकॉर्ड

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के पार ग्रॉस कलेक्शन किया था। मालूम हो कि भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म पहले 'एवेंजर्स: एंडगेम' थी, जिसने करीब 65 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। अब स्पाइडर-मैन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day Review: भावनाओं का जाल, पहचान की नई तलाश; उम्मीदों पर खरी उतरी 'ब्रांड न्यू डे'?

यह भी पढ़ें- स्पाइडर-मैन ने तमिल धुन पर लगाए ठुमके, 'Spider-Man: Brand New Day' का नया एंथम रिलीज; गाने ने उड़ाया गर्दा