विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Spider-Man Brand New Day ने ओपनिंग वीकेंड में रचा इतिहास, दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

Published: Mon, 03 Aug 2026 03:23 PM (IST)

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने कमाई के मामले में दुनियाभर में गर्दा उड़ा रखा है। ओपनिंग वीकेंड में धुआंधार कलेक्शन करके इस मूवी ने इतिहास रचा दिया है।

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड कमाई में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की धूम

  2. स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने कमाई से रचा इतिहास

  3. ओपनिंग वीकेंड में धुआंधार तरीके से किया कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज की लेटेस्ट फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) इस वक्त पूरी दुनिया में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस हॉलीवुड फिल्म ने ऐतिहासिक कमाई की छाप छोड़ी है और वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके दिखाया है। 

इसी आधार पर अब टॉम हॉलैंड (Tom Holland) स्टारर सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमा के इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में ग्रॉस सबसे अधिक कमाई की है। आइए एक नजर इस मूवी के कलेक्शन रिपोर्ट की तरफ डालते हैं- 

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने दुनियाभर में जमाई हुकूमत

गौर किया जाए स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के ओपनिंग वीकेंड तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ये फिल्म दुनियाभर में 927 मिलियन डॉलर कमाने में सफल रही है, जो भारतीय मुद्रा के आधार पर 8000 करोड़ के करीब आंकड़ा होता है। 

spidermanbrand

यह भी पढ़ें- Spider-Man ने 4 दिन में ही तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, संडे को 'जन नायकन' और 'धमाल 4' का रहा ये हाल

इसके साथ ही स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमा के इतिहास में ओपनिंग वीकेंड में हाईएस्ट ग्रॉसर के आधार पर दूसरी फिल्म बन गई। इससे पहले ये कारनामा साल 2019 में रिलीज होने वाली मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स- एंड गेम ने करके दिखाया था, जो रिलीज के पहले वीकेंड में 1.2 बिलियन डॉलर यानी भारतीय धनराशि की तुलना में करीब 11 हजार करोड़ का कारोबार करने में सफल रही थी।

spiderman

आज भी रिलीज के 7 साल बाद एवेंजर्स- एंड गेम का ये रिकॉर्ड कायम है। मालूम हो कि स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को लेकर जो बज फैंस के बीच बना हुआ था, उसको मद्देनजर रखते हुए इस बात का पहले ही अंदाजा लग गया था कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ये नई पेशकश कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी।

भारत में भी स्पाइडर-मैन की धाक

हमेशा से देखा गया है कि मार्वल स्टूडियोज की मूवीज को लेकर भारतीय दर्शक भी काफी उत्साहित रहते हैं। इसका अंदाजा स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के इंडियन कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। ओपनिंग वीकेंड तक ये सुपर हीरो फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 308 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब हुई है, जिसमें 70 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग डे की कमाई भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें- धुरंधर और पठान की टांय-टांय फिस्स, Spider-Man Brand New Day ने तोड़ डाला कमाई का रिकॉर्ड