Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singham Again Worldwide Collection: 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, दुनियाभर में छू लिया ये जादुई आंकड़ा

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 04:08 PM (IST)

    सिंघम अगेन की गूंज विदेशों तक सुनाई दे रही है। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने दो दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ से बहुत ज्यादा कमाई कर ली है।

    Hero Image
    सिंघम अगेन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन-दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन-विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के साथ टक्कर ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म का जोर दिख रहा है, लेकिन दुनियाभर में भी 'सिंघम अगेन' हुंकार भर रही है। विदेशों में भी लोग थिएटर में जाकर अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख रहे हैं, यही वजह है कि महज दो दिनों के अंदर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    दुनियाभर में 'सिंघम अगेन' ने मचा दिया तहलका

    रोहित शेट्टी की लास्ट रिलीज फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। जब 'सिंघम अगेन' का 4 मिनट से ज्यादा का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया था, तो हर किसी को यही लगा था कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर पिट जाएगी,क्योंकि रोहित शेट्टी ने पूरी फिल्म Youtube पर दिखा दी।

    यह भी पढ़ें: 'मैं नहीं चाहता था कि..', Singham Again में 'डेंजर लंका' बनकर छा गए अर्जुन कपूर, 5 एक्टर्स को किया क्लीन बोल्ड

    हलांकि, हुआ इसके बिल्कुल अपोजिट और पहले दिन ही थिएटर में 'बाजीराव सिंघम' की दहाड़ ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। दुनियाभर में पहले दिन शुक्रवार को तकरीबन 65 करोड़ की कमाई करने वाली एक्शन से भरपूर 'सिंघम अगेन' (Singham Again) ने दूसरे ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने शुक्रवार और शनिवार दो दिनों में वर्ल्डवाइड 125.2 करोड़ की कमाई की है।

    वर्ल्डवाइड 'सिंघम अगेन' कलेक्शन

    वर्ल्डवाइड  125.2 करोड़ रुपए
    शनिवार  60 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज  22 करोड़ रुपए

    ओवरसीज मार्केट में इतना कमा चुकी है 'सिंघम अगेन'

    अजय देवगन-रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' ने शनिवार को सिंगल डे पर दुनियाभर में 60 करोड़ का सिंगल डे पर बिजनेस किया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की टोटल कमाई 22 करोड़ तक की हुई है। जिस स्पीड से फिल्म दुनियाभर में दौड़ लगा रही है, उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सोमवार तक वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

    जब सिंघम अगेन सिनेमाघरों में लगने वाली थी, उससे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म से 'रामायण' से जुड़े कुछ सींस हटवाए थे, ताकि किसी भी तरह का विवाद खड़ा न हो। सिंघम अगेन की कहानी को मेकर्स ने रामायण से रिलेट करते हुए दिखाया है। मूवी में अर्जुन कपूर 'डेंजर लंका बने हैं। उन्हें नेगेटिव रोल में दर्शकों का बेहद प्यार मिला।

    यह भी पढ़ें:  Singham Again Collection Day 1: 'बाजीराव सिंघम' की हाई-वोल्टेज दहाड़, पहले ही दिन कब्जा लिया बॉक्स ऑफिस